5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यसाय सरकार ने की निगम, मंडल और आयोग में राजनैतिक नियुक्तियां, 36...

साय सरकार ने की निगम, मंडल और आयोग में राजनैतिक नियुक्तियां, 36 नेताओं को मिली जगह

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद राजनीतिक नियुक्तियां कर दी हैं। अमित शाह के दौरे से ठीक दो दिन पहले सरकार की तरफ से यह नियुक्तियां की गई हैं। निगम और मंडल में पार्टी के कई सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। जिन नेताओं ने विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनाव में अच्छा प्रदर्शन दिया था बीजेपी ने उन्हें बड़ा इनाम दिया है। पहली लिस्ट में 36 नेताओं के नामों की घोषणा की गई है।

निगम, मंडल और आयोग में नियुक्ति के दौरान जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को भी साधा गया है। बीजेपी ने सभी वर्गों को साधने की कोशिश की है। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरे में उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार और निगम मंडल और आयोग में नियुक्तियां की जा सकती हैं।

लिस्ट में किनका किनका नाम

नाम पद आयोग का नाम
भूपेश सवन्नी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण
मोना सेन अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
लोकेश कवाड़िया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम
गौरीशंकर श्रीवास उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
शालिनी राजपूत अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड
चंद्रकांति वर्मा उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड
वर्णिका शर्मा अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग
राकेश पांडेय अध्यक्ष खादी तथा ग्रामउद्योग बोर्ड
शंभुकला चक्रवर्ती अध्यक्ष राज्य माटीकला आयोग

 

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...