7.9 C
London
Monday, March 23, 2026
Homeराज्यसौरभ हत्याकांड: मुस्कान और SHO का आपत्तिजनक वीडियो वायरल? पुलिस ने दर्ज...

सौरभ हत्याकांड: मुस्कान और SHO का आपत्तिजनक वीडियो वायरल? पुलिस ने दर्ज किया केस

Published on

मेरठ,

मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले की जांच के बीच एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर एक AI-जनित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें हत्या की आरोपी मुस्कान रस्तोगी और ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी रामकांत पचौरी को आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया गया है.

वीडियो निकला फर्जी, पुलिस ने की पुष्टि
पुलिस ने जांच में पाया कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है और इसे गलत इरादों से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था. इस वीडियो को फैलाने वालों की पहचान की जा रही है, और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आरोपी की तलाश जारी
ब्रह्मपुरी थाने के कर्मवीर सिंह ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार, ‘प्रियांशु’ नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह फर्जी वीडियो पोस्ट किया गया था. पुलिस का मानना है कि यह वीडियो पुलिस अधिकारी की छवि खराब करने के लिए बनाया गया था.SP सिटी अयुष विक्रम सिंह ने बताया, ‘सीनियर सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर IT (संशोधन) अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. वीडियो बनाने और फैलाने वालों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.’

अन्य आपत्तिजनक वीडियो भी सामने आए
इसके अलावा, मुस्कान रस्तोगी और सह-आरोपी साहिल शुक्ला के अन्य आपत्तिजनक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पुलिस इन वीडियो की भी जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई करेगी.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के वीडियो को बिना सत्यापित किए शेयर न करें और किसी भी संदिग्ध जानकारी की सूचना तुरंत दें.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...