11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यजम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को किया ढेर,...

जम्मू कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को किया ढेर, जैश का टॉप कमांडर भी शामिल

Published on

श्रीनगर/त्राल:

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल क्षेत्र में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। यह मुठभेड़ अवंतीपोरा के नदर, त्राल इलाके में हो रही है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने संयुक्त अभियान चलाकर तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबल मौके पर मौजूद हैं और ऑपरेशन अभी जारी है।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई
सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, पुलवामा जिले में अवंतीपोरा क्षेत्र के त्राल-नादेर के एक मकान में आतंकियों के आने की खास सूचना मिली थी। इसी के साथ इलाके की नाकेबंदी और मकान की घेराबंदी की गई। घनी आबादी के मद्देनजर आसपास के मकान खाली कराए गए। उसी बीच आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करने वाले आतंकियों के नाम आमिर, आसिफ शेख और यावर बताए गए हैं। इनमें आसिफ शेख के संबंध पहलगाम के एक हमलावर के साथ भी रहे हैं।

आधिकारिक बयान का इंतजार
खबर लिखे जाने के समय आधिकारिक बयान का इंतजार था। लेकिन एनकाउंटर की जगह जेसीबी मंगाकर मकान का मलबा हटाने की तैयारी को देखते हुए तीनों ही आतंकियों के मारे जाने की चर्चा थी। हालांकि, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ और जेके पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान एक्शन और तलाशी में लगे हुए थे। इधर, जम्मू के रियासी जिले के जंगल एरिया में भी सुबह एक्शन चल रहा था। कुछ संदिग्ध लोगों के देखे जाने के बाद वहां घेराबंदी कर पीछा करने का काम शुरू किया गया था। हालांकि, सही पूरी जानकारी आने का इंतजार खबर लिखे जाने के समय था।

मंगलवार को शोपियां में मारे गए थे लश्कर के तीन आतंकी
इससे एक दिन पहले मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के शुक्रू केलर जंगल इलाके में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-ताइबा के तीन आतंकियों को मार गिराया गया था। इन आतंकियों में लश्कर का शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे, सी-कैटेगरी आतंकी अदनान शफी और अहसान उल हक शेक शामिल थे। सुरक्षाबलों को आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने पर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप , 20 राष्ट्रीय राइफल्स और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया। आतंकियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

बरामद हुए हथियार और गोला-बारूद
मुठभेड़ स्थल से एके-47 राइफलें, मैगजीन, ग्रेनेड और अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। यह मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई थी और दोपहर तक चली। मारा गया आतंकी शाहिद कुट्टे, शोपियां के चोटीपोरा हीरपोरा का निवासी था और मार्च 2023 में लश्कर-ए-ताइबा से जुड़ा था। वह संगठन का शीर्ष कमांडर था और कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। लगातार हो रही सफल मुठभेड़ों से सुरक्षाबलों ने साफ संकेत दिया है कि आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू किया जा रहा है। घाटी में चल रहे तलाशी अभियानों से आतंकी नेटवर्क पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...