9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यराहुल भट की हत्या का सुरक्षा बलों ने लिया बदला, बडगाम में...

राहुल भट की हत्या का सुरक्षा बलों ने लिया बदला, बडगाम में 3 आतंकी ढेर

Published on

श्रीनगर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को लतीफ राथर समेत लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। लतीफ को मार गिराने के साथ ही सुरक्षा बलों ने राहुल भट्ट और अमरीन भट्ट सहित कई नागरिकों की हत्याओं का बदला ले लिया है। इस साल मई में आतंकवादियों ने बडगाम में राजस्व विभाग के कर्मचारी रहे कश्मीरी पंडित राहुल भट की हत्या कर दी थी।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने कहा, लश्कर-ए-तैयबा के तीनों आतंकवादियों को मार गिराया गया है। घटनास्थल से शव निकाले जा रहे हैं। शिखान्त होना बाकी है। मुठभेड़ स्थल से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। यह हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।

राहुल भट की हत्या के बाद कश्मीरी पंडित समुदाय के लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए थे। कश्मीरी पंडित राहुल भट पर हुए हमले में शामिल दो आतंकवादियों को बाद में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके अलावा कश्मीरी टीवी नेत्री अमरीन भट की 26 मी को बडगाम के चदूरा इलाके में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी।

रविवार को प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी को भारतीय सेना की 34 आरआर यूनिट ने बडगाम इलाके से गिरफ्तार किया था। एएनआई ने एक रिपोर्ट में कहा कि अधिकारियों ने उसके पास से 5 पिस्तौल, 5 मैगजीन, 50 राउंड और दो हथगोले सहित आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this