21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्यलखनऊ में युवक का सनसनीखेज खुलासा, थाने में युवक बोला- मैंने लड़की...

लखनऊ में युवक का सनसनीखेज खुलासा, थाने में युवक बोला- मैंने लड़की को मार डाला, पुलिस जांच में जुटी

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण करते हुए चौंकाने वाला दावा किया. युवक ने कहा कि उसने निधि नाम की एक लड़की की हत्या कर दी है.जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम अमन है, जो गोमती नगर थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने निधि की हत्या कर दी. युवक के इस सनसनीखेज बयान के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में गोमती नगर एसीपी विनय कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुए.

घटनास्थल पर पुलिस को नहीं मिला शव
अमन ने पुलिस को जिस स्थान पर लड़की की लाश होने की जानकारी दी, वहां पहुंचने पर पुलिस को कोई शव नहीं मिला. हालांकि, रेलवे ट्रैक के पास जंगल में एक दुपट्टा जरूर बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने हत्या के समय इस्तेमाल करने का दावा किया है. पुलिस ने दुपट्टे को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.

पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया, गहन पूछताछ जारी
पुलिस ने आरोपी युवक अमन को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे गहराई से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जब तक लड़की का पता नहीं चलता, तब तक तलाश जारी रहेगी. वहीं, एसीपी गोमती नगर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच को तेज कर दिया है. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...