12.8 C
London
Tuesday, December 9, 2025
Homeराज्यमेरठ के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हाल...

मेरठ के स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हाल में मिले महिला-पुरुष

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सिविल लाइंस इलाके में रविवार को पुलिस ने एक मसाज पार्लर पर छापा मारा। यहां देह व्यापार में लिप्त नौ महिलाओं समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) आयु विक्रम सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मंगल पांडे नगर में स्थानीय निवासियों ने एक मसाज पार्लर में देह व्यापार होने की शिकायत की।

उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने आज अचानक छापा मारा, जिस दौरान नौ महिलाएं और सात पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। अधिकारी के अनुसार, पकड़े गए पुरुषों और महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। पार्लर की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, रविवार शाम करीब पांच बजे स्पा सेंटर पर एएचटीयू टीम ने मेडिकल पुलिस और नौचंदी पुलिस को साथ लेकर दबिश दी। पुलिस ने दो संचालिका एच ब्लॉक निवासी आयशा खान और सरधना भाटवाडा निवासी अहाना खान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिस समय स्पा सेंटर में पुलिस गई तो उस समय पुरुष-महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में थे। गिरफ्तार किए गए सभी के खिलाफ देह व्यापार समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने छापे के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई। आरोपियों के फोन कब्जे में पुलिस ने ले लिए हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की मानें तो मेरठ के द सीजर फैमिली मसाज पार्लर में कोड वर्ड में बात की जाती थी। यहां मसाज कराने आने वाले लोगों से एक्स्ट्रा मसाज की बात की जाती थी, जब उनको समझ में नहीं आता था तो उनको खुलकर बताया जाता था। इसके बाद युवतियों और महिलाओं की तस्वीरें दिखाई जाती थीं। पसंद आने पर उनके रेट तय होते थे। मसाज पार्लर में पहले से ही कई महिलाएं रहती थीं और जो पसंद आती थी, उनको फोन करके बुलाया जाता था।

Latest articles

मुंबई में रेप के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार

मुंबई।महाराष्ट्र के पालघर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी को एक महिला ने रेप के...

गुजरात के गिर-सोमनाथ में भूकंप के झटके

अहमदाबाद।गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में सोमवार सुबह 10:51 बजे भूकंप के हल्के झटके...

More like this

पन्ना नेशनल पार्क में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 10 नई कैंटर बसों को दिखाई हरी झंडी

पन्ना ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार सुबह पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट...

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...