8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराज्यशशि थरूर यहां बैठे हैं…यह कई लोगों की नींद हराम कर देगा,...

शशि थरूर यहां बैठे हैं…यह कई लोगों की नींद हराम कर देगा, केरल में पीएम नरेंद्र मोदी के तंज में दम क्यों है

Published on

तिरुवनंतपुरम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 8,900 करोड़ रुपये की लागत से बने विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट’ राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि समारोह में इंडी एलायंस के मजबूत स्तंभ सीएम पिनराई विजयन और शशि थरूर की मौजूदगी से कुछ लोगों की दिक्कत होगी। कांग्रेस का नाम लिए बगैर पीएम ने कहा कि आज का यह इवेंट कई लोगों को नींद हराम कर देगा। पीएम मोदी गुरुवार को केरल पहुंचेथे, जहां सीएम के साथ तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने उनका स्वागत किया था। शशि थरूर ने दिल्ली एयरपोर्ट पर देरी के बावजूद तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर समय से पहुंचकर प्रधानमंत्री की आगवानी की। पीएम मोदी के लिए उनका उत्साह कांग्रेस नेताओं की टेंशन बढ़ाने के लिए काफी है।

पीएम के स्वागत में दिल्ली से तिरुवनंतपुरम गए थे थरूर
शशि थरूर ने X पर लिखा, “दिल्ली हवाई अड्डे पर देरी होने के बावजूद, मैं समय पर तिरुवनंतपुरम पहुंच गया और पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।” उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने लिखा कि मैं विझिंजम पोर्ट के उद्घाटन का इंतजार कर रहा हूं। मुझे इस परियोजना से शुरू से ही जुड़ने पर गर्व है। उन्होंने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें भी शेयर कीं। शशि थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को हराया था। वह 2009 से लगातार तिरुवनंतपुरम से जीत रहे हैं।

शशि थरूर के बयानों से पहले भी लगी कांग्रेस को मिर्ची
माना जा रहा है कि केरल में पीएम नरेंद्र मोदी ने शशि थरूर का जिक्र कर बड़ा इशारा कर दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद शशि थरूर कई बार केंद्र सरकार के बचाव करते नजर आए, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आया। पहलगाम हमले के बाद इंटेलिजेंस की चूक के कारण केंद्र सरकार की आलोचना हो रही थी। तब थरूर ने कहा कि किसी देश के पास 100 फीसदी फुलप्रूफ इंटेलिजेंस सिस्टम नहीं है। हमारे पास इजरायल का उदाहरण है, जिसने दुनिया सबसे बेहतर इंटेलिजेंस जानते ही मगर जिसे दो साल पहले उसे भी अचानक हमले का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब आतंकी हमलों को सफलतापूर्वक टाल दिया जाता है, तो चर्चा नहीं होती।

उदित राज ने शशि थरूर को बताया बीजेपी प्रवक्ता
उनके इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कांग्रेस सांसद को सुपर बीजेपी मैन बताकर आलोचना की थी। उदित राज ने उन्हें भाजपा प्रवक्ता और बीजेपी का वकील भी बता दिया। शशि थरूर ने बिलावल भुट्टो के ‘सिंधु में खून बहेगा’ वाले बयान पर भी पलटवार किया था। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि यह सिर्फ़ भड़काऊ बयानबाजी है। पाकिस्तानियों को समझना होगा कि वे बेकसूर भारतीयों को नहीं मार सकते। पाकिस्तान को जवाब के लिए तैयार रहना चाहिए। अगर खून बहेगा, तो इंडिया के मुक़ाबले पाकिस्तान में ज़्यादा बहेगा।

पहले भी थरूर के संकेतों से लगी हैं अटकलें
पहलगाम हमला और विझिनजाम सीपोर्ट का उद्घाटन पहला मौका नहीं है, जब शशि थरूर बीजेपी के करीब नजर आए। फरवरी में शशि थरूर ने एक बयान दिया था, जिसके बाद उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस उनका इस्तेमाल करना चाहती है तो पार्टी के लिए उपलब्ध रहेंगे। अगर नहीं तो मेरे पास करने के लिए कई ऑप्शन हैं। आपको ऐसा नहीं सोचना चाहिए कि मेरे पास दूसरे ऑप्शन नहीं हैं। बाद में उन्होंने कहा कि मेरे पास मेरे बुक्स, भाषण और पूरी दुनिया से बातचीत करने के लिए इन्विटेशन हैं। फरवरी में ही उन्होंने अंग्रेज़ी कवि थॉमस ग्रे के एक बयान को शेयर किया, जिसका मतलब है कि ‘जहां अज्ञान ही सुख है, वहां बुद्धिमान होना मूर्खता है।’

बीजेपी नेताओं के साथ फोटो, लेफ्ट की तारीफ
फरवरी में ही शशि थरूर की बीजेपी नेताओं बैजयंत पांडा और पीयूष गोयल के साथ कई तस्वीरें वायरल हुईं। सूत्रों के मुताबिक, शशि थरूर कांग्रेस संगठन में बड़े रोल की मांग की थी। उन्होंने केरल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर भी दावेदारी की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इस कारण वह कई विकल्पों पर टटोल रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने केरल के एलडीए सरकार के कामकाज की तारीफ करते हुए आर्टिकल लिखा था। कांग्रेस नेतृत्व ने इस पर भी नाराजगी जाहिर थी।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...