17.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराज्यश‍िंदे सरकार कुछ दिन की मेहमान! आदित्य ठाकरे का दावा- महाराष्ट्र में...

श‍िंदे सरकार कुछ दिन की मेहमान! आदित्य ठाकरे का दावा- महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव जल्‍द

Published on

मुंबई

महाराष्‍ट्र के पूर्व मंत्री और श‍िवसेना नेता आदित्‍य ठाकरे ने एकनाथ श‍िंदे सरकार को लेकर बड़ा दावा क‍िया है। आदित्य ठाकरे ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार जल्द ही गिर जाएगी और राज्य में मध्यावधि चुनाव होंगे। श‍िवसेना नेता के इस बयान से महाराष्‍ट्र की राजनी‍त‍ि में घमासान मच गया। वहीं महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के ताजा बयान ने माहौल को और गरमा द‍िया है। पाटिल ने कहा है कि एकनाथ शिंदे को दिल पर पत्थर रखकर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया।

शन‍िवार को अपनी ‘शिव संवाद यात्रा’ के तीसरे दिन महाराष्‍ट्र के पैठण में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा में आद‍ित्‍य ठाकरे ने यह भी कहा कि शिवसेना के बागी विधायकों ने उनके पिता और तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उस वक्त धोखा दिया, जब वह अस्वस्थ थे। पैठण से शिवसेना विधायक और पूर्व मंत्री संदीपन भुमरे का विधानसभा क्षेत्र है। वह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना के बागी खेमे में शामिल हो गए हैं।

‘महाराष्ट्र को मध्यावधि चुनाव का सामना करना पड़ेगा’
पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा क‍ि मेरी बात को याद रखें…यह सरकार जल्द ही गिर जाएगी और महाराष्ट्र को मध्यावधि चुनाव का सामना करना पड़ेगा। ठाकरे ने भुमरे के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि पिछली महा विकास आघाड़ी सरकार में शिवसेना के मंत्रियों को धन नहीं मिला। ठाकरे ने कहा कि पैठण क्षेत्र को मराठवाड़ा जल-ग्रिड परियोजना के तहत पहली योजना मिली।

श‍िंदे सरकार पर बोला हमला
उन्होंने कहा क‍ि भुमरे को पांच बार विधानसभा का टिकट दिया गया। जब मैंने सोचा कि हमने इन लोगों के लिए क्या कुछ किया तो मेरी आंखों में आंसू आ गए। लेकिन यह रोने का समय नहीं है, यह लड़ने का समय है। शिवसेना नेता ने कहा कि राज्य को पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश का सामना करना पड़ा और कई लोगों की जान चली गई, लेकिन सरकार केवल दो लोगों (शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस) की ओर से चलाई जा रही है।

ठाकरे ने 40 बागी विधायकों को ‘गद्दार’ बताया
ठाकरे ने 40 बागी विधायकों को ‘गद्दार’ करार दिया, जिन्होंने शिवसेना को बांटने की उस वक्त साजिश रची जब उनके पिता अस्वस्थ थे और कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे थे। बाद में, उन्होंने (आदित्य ने) अहमदनगर जिले के नेवासा में भी एक रैली को संबोधित किया, जहां उन्होंने शिवसेना के सहयोगी और क्रांतिकारी शेतकारी पक्ष के विधायक शंकरराव गडख की प्रशंसा की।

दिल पर पत्थर रख एकनाथ शिंदे को बनाया गया महाराष्ट्र सीएम
उधर, अब महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के ताजा बयान ने श‍िंदे को नई टेंशन दे दी है। उन्होंने कहा है कि एनकाथ शिंदे को दिल पर पत्थर रखकर महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया गया। इसे लेकर अब सियासत शुरू हो गई है। पनवेल में पदाधिकारियों की बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पिछले ढाई साल की तस्वीर देखने के बाद महाराष्ट्र में सरकार बदलने की जरूरत थी। सत्ता परिवर्तन हो चुका है। परिवर्तन के समय एक ऐसे नेता की जरूरत थी जो सही संदेश दे सके। अच्छे फैसलों को स्थिरता दे सके। ऐसे समय केंद्रीय नेतृत्व ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया।

‘केंद्र से इस फैसले की नहीं थी उम्मीद’
चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि इस फैसले से हम सभी दुखी हैं। वसंतराव नाइक के बाद देवेंद्र फडणवीस लगातार पांच साल मुख्यमंत्री रहे। 5 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद किसी ने नहीं सोचा था कि केंद्र ऐसा फैसला लेगा। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि केंद्र के फैसले को देवेंद्र फडणवीस ने दिल पर पत्थर रखकर स्वीकार किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तमाम राजनीतिक बदलाव के बाद पार्टी के लोग दुखी हैं लेकिन किसी ने नाराजगी नहीं जताई। उन्होंने कहा कि यही पार्टी की ताकत है।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...