9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमहबूबा मुफ्ती को झटका, PDP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल...

महबूबा मुफ्ती को झटका, PDP के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल हक खान ने दिया इस्तीफा

Published on

श्रीनगर

पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ऐडवोकेट अब्दुल हक खान ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की पार्टी को यह बड़ा झटका बताया जा रहा है। हाल ही में अब्दुल हक खान की सास का निधन हुआ था जिस पर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सांत्वना व्यक्त की थी।

अपने बयान में अब्दुल हक खान ने कहा, ‘मैं अनिश्चित शब्दों में घोषणा करता हूं कि वर्तमान राजनीतिक स्थिति को देखते हुए मैंने अपनी राजनीतिक गतिविधियों को निश्चित रूप से और पूरी तरह से निलंबित कर दिया है।’ अब्दुल हक खान ने आगे कहा, ‘आज से मेरा अपनी पिछली राजनीतिक पार्टी (पीडीपी) से कोई संबंध नहीं है। मेरे बयान को मेरा इस्तीफा माना जाए।’

कौन हैं अब्दुल हक खान
अब्दुल हक खान पीडीपी के वरिष्ठ नेता हैं। वह पूर्ववर्ती पीडीपी-बीजेपी की गठबंधन सरकार में ग्रामीण विकास, पंचायती राज और लॉ ऐंड जस्टिस मंत्रालय के मंत्री रह चुके हैं। वह लोलाब विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक भी रह चुके हैं।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...