15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यसीने में मारी गोली, 14 बार चाकू से वार... 15 लाख लूटे,...

सीने में मारी गोली, 14 बार चाकू से वार… 15 लाख लूटे, आरोपियों के पास मिले 85 लाख

Published on

रक्सौल,

बिहार के पूर्वी चंपारण के रक्सौल रेलवे स्टेशन के पास युवक को गोली मारकर लूटा गया था. घटना सामने आने के बाद जीआरपी पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. किराए के कमरे में रह रहे दोनों युवकों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है.

पुलिस के मुताबिक युवकों के पास से 70 लाख 83 हजार 400 रुपये (भारतीय मुद्रा) और 14 लाख 36 हजार 750 नेपाली रुपया मिला है. वहीं, मामले में दर्ज कराई गई शिकायत में 15 लाख रुपये लूटे जाने की बात लिखाई गई है. बरामद रकम बहुत ज्यादा है. मामला हवाला कारोबार से जुड़ा लग रहा है, केस की जांच की जा रही है.

सीने में मारी थी गोली, 14 बार चाकू से वार
दरअसल, पूर्वी चंपारण के ढाका प्रखंड के 28 साल के धीरज कुमार पर 8 फरवरी को रक्सौल स्टेशन के पास हमला हुआ था. आरोपियों ने उसे सीने में गोली मारी थी साथ ही शरीर पर 14 बार चाकू से वार भी किया था और फिर धीरज को लूट कर फरार हो गए थे.

गंभीर घायल धीरज का रक्सौल के ही निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. यहां उसकी हालत गंभीर बना हुई है. जीआरपी थाना पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए रक्सौल के मर्चा पट्टी इलाके में मौजूद आवासीय मकान से दो लोगों को गिरफ्तार किया.

दोनों ही मकान में किराए का कमरा लेकर रहते थे. पुलिस को इसके पास से 70 लाख 83 हजार 400 रुपये (भारतीय मुद्रा) और 14 लाख 36 हजार 750 नेपाली मुद्रा मिली. साथ ही नोट गिनने वाली मशीनें भी पुलिस ने बरामद की हैं.

वहीं, लूट के इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में 15 लाख रुपये लूट की बात लिखाई गई थी. अब बरामद रकम बहुत ज्यादा है. पुलिस पता लगा रही है कि पैसा किसका है और कहां भेजा जाना था, कहां से लाया गया था. हालांकि, पुलिस का अंदेशा है कि यह रकम हवाला कारोबारियों की हो सकती है.

100 भारतीय रुपये नेपाल के 160 रुपये के बराबर
बता दें कि, भारत के बिहार की सीमा नेपाल से मिलती हैं. बिहार से नेपाल और नेपाल से बिहार लोगों का आना जाना बहुत ही आसान है. लोग नेपाल मजदूरी करने भी जाते है और वहां से यहां भी आते हैं. साथ ही कई सारे सामान भी अवैध तरीके से लाया जाता है और भेजा भी जाता है.

वर्तमान में 100 भारतीय रुपया नेपाली मुद्रा के 160 रुपये के बराबर है. मगर, गलत तरीके के हवाला कारोबार करने वाले लोग 100 भारतीय रुपये के बदले 155/158 नेपाली रुपये में सौदा करते हैं. इस काम में बड़े-बड़े गिरोह सक्रिय हैं जो भारतीय रुपये का अवमूल्यन करते हैं.

साथ ही अवैध रूप से भारतीय रुपया का आदान-प्रदान अपने कार्यों के लिए करते हैं. इस तरह से भारत सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है. सीमाई इलाके में बिहार की ओर नेपाली रुपया का प्रचलन है पर कोई वैध विनिमय काउंटर बिहार के इलाके में नहीं होने से बिहार के लोग नेपाल पर निर्भर हैं.

यह है पुलिस का कहना
जीआरपी एसपी आशीष का पूरे मामले पर कहना है कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. दोनों के पास से भारी मात्रा में भारतीय और नेपाल की मुद्रा बरामद हुई है. साथ ही नोट गिनने की मशीनें भी मिली हैं. केस हवाला कारोबार से जुड़ा लग रहा है. मामले में जांच की जा रही है.

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...