12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यफिल्म दिखाई, गहने दिलवाए, फिर बेरहम पिता ने बेटी को नहर में...

फिल्म दिखाई, गहने दिलवाए, फिर बेरहम पिता ने बेटी को नहर में दे दिया धक्का

Published on

बेल्लारी,

कर्नाटक के बेल्लारी में हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है, जहां बेरहम पिता ने बेटी को नहर में धक्का देकर मार डाला. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. मामला कूड़ाथिनी शहर का है. आरोपी पिता ने हत्या की बात कबूल ली है. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी किसी दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करती थी और वह इस बात से नाराज था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ओमकार गौड़ा की बेटी का दूसरे समुदाय के लड़के के साथ अफेयर था. जब उसे इस बात का पता चला तो उसने बेटी को वार्निंग दी. कहा कि वह उस लड़के से सारे रिश्ते खत्म कर ले. लेकिन लड़की नहीं मानी और उसने लड़के से रिश्ता नहीं तोड़ा.

फिल्म दिखाई फिर गहने दिलवाए
इसी बात से ओमकार को गुस्सा आ गया और उसने बेटी को जान से मार डालने का प्लान बनाया. 31 अक्टूबर को वह बेटी को फिल्म दिखाने के बहाने थियेटर ले गया. फिल्म देखने के बाद उसने बेटी से कहा कि वह उसे शॉपिंग भी करवाएगा. फिर दोनों ज्वेलरी शॉप गए. वहां गहने खरीदे. उसके बाद दोनों पिता और बेटी घर की तरफ लौटने लगे. तभी रास्ते में उसने HLC नहर के पास गाड़ी रोकी. बेटी को कार से बाहर आने को कहा. बेटी इस बात से बिल्कुल अंजान थी कि उसका पिता उसे मारना चाहता है.

HLC नहर में दिया धक्का
बेटी भी बिना कुछ सोचे समझे गाड़ी से उतर गई. फिर पीछे से बेरहम पिता ने उसे नहर में धक्का दे दिया. बेटी मदद के लिए चीखती-चिल्लाती रही. लेकिन पिता ने उसकी मदद नहीं की और वहां से चला गया. नहर में डूबने से लड़की की मौत हो गई. फिर वह घर न जाकर तिरुपति भाग गया.

घर वालों ने दर्ज करवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
जब पिता और बेटी घर नहीं आए तो घर में लड़की की मां और भाई ने दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच शुरू की और जब वह अगले दिन वापस घर लौटा तो पुलिस ने उससे पूछताछ की. आरोपी जल्द ही टूट गया और उसने बेटी की हत्या की बात पुलिस के सामने कह डाली. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही नहर से लड़की के शव को भी तलाशा जा रहा है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...