9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराज्यगोवा में शराब के ठेके से पकड़ा गया SI भर्ती पेपर लीक...

गोवा में शराब के ठेके से पकड़ा गया SI भर्ती पेपर लीक का आरोपी, 15 लाख में ऐसे करवाई थी महिला अभ्यार्थी की सेटिंग!

Published on

जोधपुर:

राजस्थान के जोधपुर रेंज पुलिस की साईक्लोनर टीम ने एसआई भर्ती घोटाले में बड़ी सफलता पाई है। टीम ने इस मामले में गोवा से मुख्य आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। नरपतराम को गोवा से और इंद्रा को जोधपुर से पकड़ा गया है। दोनों पर पेपर लीक में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने “ऑपरेशन तर्पण” के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, नरपतराम गोवा में शराब की दुकान पर सेल्समैन था। इंद्रा जोधपुर में अपने रिश्तेदारों के बीच छुपी हुई थी। एसओजी अब दोनों से पूछताछ करेगी।

हरखु की जगह इंद्रा ने दिया पेपर
यह मामला इंद्रा और हरखु की लाइब्रेरी में हुई मुलाकात से शुरू हुआ। इंद्रा पढ़ाई में अच्छी थी, उसने हरखु की मदद करना शुरू कर दिया। हरखु ने इंद्रा को अपनी जगह परीक्षा देने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद इंद्रा के पति नरपतराम ने इसे पैसे कमाने का जरिया समझा। वह पूरे फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड बन गया।
इंद्रा ने 13 सितंबर को अपनी परीक्षा दी। अगले दिन वह हरखु की जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा में बैठी। हरखु ने परीक्षा पास कर प्लाटून कमांडर की पोस्ट हासिल कर ली।

इंद्रा के पति नरपतराम ऐसे पकड़ा गया
इंद्रा के पति नरपतराम ने हरखु से परीक्षा पास करवाने के बदले 15 लाख रुपये मांगे थे। उसने इस रकम में से कुछ हिस्सा बिचौलिए को देने की योजना बनाई। वह इंद्रा को इंटरव्यू में ज्यादा नंबर दिलवाना चाहता था। एसओजी की जांच में हरखु का नाम सामने आया। उससे पूछताछ के बाद नरपतराम और इंद्रा का पता चला।गिरफ्तारी से बचने के लिए दोनों भाग गए थे। उन्होंने अपने गांव और रिश्तेदारों से भी संपर्क तोड़ दिया था। एसओजी ने दोनों पर इनाम घोषित किया था। इसके बाद साईक्लोनर टीम ने उन्हें पकड़ने का जिम्मा उठाया। टीम को एक मोबाइल नंबर के बारे में पता चला। इसके बाद साईक्लोनर टीम ने एक रिश्तेदार से इस नंबर से सब पता करवाया। तकनीकी जांच में से पता चला कि वह नंबर गोवा से जुड़ा है। इस पर एक महिला कई बार बात कर चुकी है, जो जोधपुर के खेमे का कुआं की है। साईक्लोनर टीम को शक हुआ। इसके बाद टीम गोवा रवाना हो गई। तीन दिन की मेहनत के बाद नरपतराम कालांगुट में ‘गोवा वाइन्स’ नामक दुकान पर शराब बेचता हुआ मिला. दूसरी टीम ने जोधपुर में महिला को खेमे का कुआं जाते हुए पकड़ा।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...