9.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यहुजूर यह मेरी पहली गलती है... माफ कर दीजिए, जब कोर्ट में...

हुजूर यह मेरी पहली गलती है… माफ कर दीजिए, जब कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगे आरजेडी विधायक

Published on

गोपालगंज

बिहार के गोपालगंज कोर्ट में आरजेडी विधायक के गिड़गिड़ाने का अनोखा मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में कोर्ट ने विधायक के माफीनामे की लाख दलील के बाद भी सजा सुना दी। सजा ऐसी की आप भी जानकर हैरान हो जाएंगे। गोपालगंज व्यवहार न्यायालय में एमपी एमएलए कोर्ट के जज मानवेंद्र मिश्रा ने बैकुंठपुर के आरजेडी विधायक प्रेमशंकर यादव, पूर्व आरजेडी विधायक किरण राय और संजय उपाध्याय को दो-दो सौ रुपये का आर्थिक जुर्माना लगाया। जबकि कोर्ट में विधायक जी लाख गुहार लगाते रहे हुजूर यह मेरी पहली गलती है। मुझे माफ कर दें, लेकिन कोर्ट में उनकी एक न सुनी।

तीन साल पहले दर्ज किया गया था मामला
दरअसल, विधायक प्रेमशंकर यादव, किरण राय और संजय उपाध्याय के खिलाफ ये मामला तीन साल पहले दर्ज किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान तीनों के खिलाफ 22 अप्रैल 2019 को गोपालगंज नगर थाने में आदर्श आचार संहिता और धारा-144 के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्राथमिकी में इन तीनों के अलावा आरजेडी के 20-25 दूसरे कार्यकर्ताओं को अभियुक्त बनाया गया था। प्रशासन द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट और थावे के तत्कालीन अंचल पदाधिकारी गणेश झा ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर ये आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान आरजेडी के प्रत्याशी सुरेंद्र महान के नामांकन में इन लोगों ने आदर्श आचार संहिता और धारा 144 का उल्लंघन किया है।

जुलूस निकालने की नहीं ली थी प्रशासनिक अनुमति
नामांकन के दौरान पूर्व विधायक किरण राय, प्रेमशंकर यादव, संजय उपाध्याय और 20-25 अज्ञात लोग झंडा, बैनर लिए, ढोल-नगाड़ा बजाते हुए समाहरणालय के पास पहुंचे और ड्राप गेट से अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इन लोगों ने जुलूस निकालने की कोई प्रशासनिक अनुमति नहीं ली थी। बाद में नगर थाने में इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी। गोपालगंज नगर थाना की पुलिस ने 28 अगस्त 2019 को ही पूर्व विधायक किरण राय, प्रेमशंकर यादव, आरजेडी कार्यकर्ता संजय उपाध्याय और 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आरोपों को सत्य पाते हुए उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दिया था। तीन साल चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने शनिवार को तीनों को सजा सुनायी।

Latest articles

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

इकबाल मैदान का नाम बदलने के बयान पर विवाद, मुस्लिम त्यौहार कमेटी का प्रदर्शन

भोपाल भोपाल में ऐतिहासिक इकबाल मैदान का नाम बदलने को लेकर विवाद तेज हो गया...

काटजू अस्पताल में नवजात की मौत पर भारी हंगामा: डॉक्टरों ने खुद को कमरों में किया बंद

भोपाल शहर के कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में एक नवजात शिशु की मौत के बाद स्थिति...

विधानसभा में ‘युवा विधायक सम्मेलन’ का आगाज: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन

भोपाल मप्र विधानसभा परिसर में दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...