7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यकभी राम के अस्तित्व पर उठते थे सवाल... अयोध्या में पीएम मोदी...

कभी राम के अस्तित्व पर उठते थे सवाल… अयोध्या में पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

Published on

अयोध्या

दीपावली के मौके पर रामनगरी अयोध्या दुल्हन सी सज गई है। अयोध्या नगरी में आज होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां रामलला के दर्शन किए और आरती भी की। पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या आगमन पर प्रशासन पूरी तरह सर्तक है। पीएम मोदी ने दीपोत्सव कार्यक्रम से पहले रामलला के दर्शन किए। इसके बाद सरयू तट पर पहुंचकर राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया। अपने संबोधन में उन्होंने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और अंत में सरयू जी की पारंपरिक आरती में हिस्सा लिया। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

दीपों की जगमग, शानदार लेजर शो पर झूमे लोग
दीपोत्सव के आगाज के बाद सरयू का किनारा दीपों से जगमगा उठा। इसके बाद शानदार लेजर शो ने लोगों का मन मोह लिया। लेजर शो के जरिए संगीत से सजी राम कथा का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसके बाद लता मंगेशकर के ‘ठुमक चलत रामचंद्र’ गीत प्रस्तुत कर स्वर कोकिला को श्रद्धांजलि दी गई। फिर रघुपति राघव राजाराम और गायक उदित नारायण की आवाज में मंगल भवन अमंगल हारी जैसे गीतों पर लोग झूमते रहे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी मंत्रमुग्ध होकर पूरा कार्यक्रम देखते रहे।

मोदी ने कहा कि मैं जब आ रहा था तो मेरे मन में भाव उमड़ रहे थे। मैं सोच रहा था, कि राम जब 14 साल के बाद अयोध्या वापस आए होंगे तो अयोध्या कैसी संवरी होगी। हमने त्रेता की अयोध्या के दर्शन नहीं किए लेकिन आज अमृत काल में आलौकिक अमर अयोध्या के साक्षी बन रहे हैं। पर्व और उत्सव हमारे जीवन का सजह स्वाभाविक हिस्सा रहे हैं। हमारे यहां जब भी समाज ने कुछ नया किया, हमने एक नया उत्सव रच दिया। सत्य की विजय के मानवीय संदेश को हमने जिस मजबूती से जीवंत रखा, इसमें भारत का कोई सानी नहीं है।

मोदी ने की दीपोत्सव की शुरुआत
पीएम मोदी ने दीप जलाकर दीपोत्सव का आगाज किया है। पीएम के दीप जलाने के बाद धीरे-धीरे घाट दीपों से जगमगाने लगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके बाद इसके बाद मोदी ने कहा कि आज अयोध्या दीपों से दिव्य है, भावों से भव्य है। भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतिबिंब है। मोदी के संबोधन के बाद सरयू तट पर लेजर शो का प्रदर्शन किया गया। इसके जरिए अनोखे अंदाज नें संगीत से सजी राम कथा प्रस्तुत की गई।

कर्तव्य का संकल्प करें मजबूत, राम राज्य होगा साकारः मोदी
मोदी ने कहा कि हमारे संविधान की मूल प्रति पर भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण जी का चित्र अंकित है। संविधान का वह पृष्ठ भी मौलिक अधिकारों की बात करता है। यानी हमारे संवैधानिक अधिकारों की एक और गारंटी। साथ ही प्रभु राम के रूप में कर्तव्यों का शाश्वत, सांस्कृतिक बोध भी। इसलिए हम जितना कर्तव्यों के संकल्प को मजबूत करेंगे राम जैसे राज्य की संकल्पना उतनी ही साकार होती जाएगी।

लालकिले का संकल्प दोहराया
मोदी ने कहा कि इस बार लाल किले से पंच प्राणों को आत्मसात करने का आह्वान किया है। इनकी ऊर्जा जिस एक तत्व से जुड़ी है, वो है भारत के नागरिकों का कर्तव्य। आज अयोध्या में दीपोत्सव पर हमें इस संकल्प को दोहराना है। श्रीराम से जितना सीख सकें, सीखना है। भगवान राम, मर्यादा पुरुषोत्तम कहे जाते हैं। मर्यादा मान रखना भी सिखाती है और मान देना भी सिखाती है और मर्यादा जिस बोध की आग्रही होती है, वो बोध कर्तव्य ही है।

राम के अस्तित्व पर उठाए जाते थे सवालः मोदी
मोदी ने कहा, “एक समय था, राम के बारे में हमारी सभ्यता के बारे में बात करने से बचा जाता था। इसी देश में राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाए जाते थे। उसका परिणाम ये हुआ कि हमारी धार्मिक सांस्कृतिक पहचान पीछे छूटती गई। अयोध्या आते थे तो मन दुखी हो जाता था। वाराणसी की गलियां परेशान कर देती थीं। जिन्हें हम अपने अस्तित्व का प्रतीक मानते थे, वही बदहाल थे, तो मनोबल टूट जाता था। 8 सालों में देश ने हीनभावना की बेड़ियों को तोड़ा है। हमने राम मंदिर, केदारनाथ महाकाल तक घनघोर उपेक्षा के शिकार हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है। अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गईं। सड़कों का विकास हो रहा है, नए इन्फ्रास्ट्रक्चर बन रहे हैं। विकास नए आयाम छू रहा है।”

लाल किले के संकल्प दोहराने का वक्तः मोदी
प्रभु राम की पावन जन्मभूमि से सभी देशवासियों को छोटी दीपावली के पर्व पर कल की दीपावली की भी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। इस बार दिवाली ऐसे समय आई है, जब हमने कुछ समय पहले ही आजादी के 75 साल पूरे किए हैं, हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। इस समय राम जैसी संकल्प शक्ति देश को ऊपर ले जाएगी। राम ने अपने वचन और विचारों में जिन मूल्यों को गढ़ा, वो सबका साथ, सबका विकास की प्रेरणा है और सबका विश्वास और सबका प्रयास का आधार भी है। विकसित भारत की आकंक्षा लिए आगे बढ़ रहे भारतवासियों के लिए राम के आदर्श उस प्रकाश स्तंभ की तरह हैं, जो कठिन लक्ष्यों को हासिल करने का हौसला देंगे।

मोदी ने दी बधाई
राज्याभिषेक के बाद मोदी ने कगहा, ‘श्रीराम लला के दर्शन और राम का अभिषेक ये सौभाग्य राम जी की कृपा से ही मिलता है। जब राम का अभिषेक होता है तो हमारे भीतर राम के आदर्श और मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं। राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। अयोध्या की तो रज-रज में उनका दर्शन समाहित है। आज अयोध्या की रामलीला के माध्यम से, सरयू आरती के माध्यम से, दीपोत्सव के माध्यम से और रामायण पर शोध के जरिए यह दर्शन पूरी दुनिया में फैल रहा है। अयोध्या और यूपी के लोग जनकल्याण की धारा को गति दे रहे हैं। इस अवसर पर मैं आपको देशवासियों को और विश्व भर में फैले हुए राम भक्तों को भी हार्दिक बधाई देता हूं।’

मोदी ने राम का राज्याभिषेक किया
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक किया। उन्होंने रामलीला के कलाकारों की आरती उतारी। योगी आदित्यनाथ ने भी भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के रूप में सजे कलाकारों की आरती उतारी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ, डेप्युटी सीएम केशव मौर्य, बृजेश पाठक ने अयोध्या वासियों की ओर से राम दरबार की झांकी वाला स्मृति चिह्न भी भेंट किया।

रामराज्य को मोदी ने किया साकारः योगी
राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने वाले, उसके अनुरूप राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने वाले मोदी जी ने बिना भेदभाव के लिए सबके लिए काम किया। तुलसीदास ने व्याख्या की है, दैहिक दैविक भौतिक तापा, रामराज्य काहू नहीं व्यापा। किसी भी प्रकार के दुख के लिए जहां कोई जगह नहीं, ऐसे राम राज्य की परिकल्पना को साकार किया, जो एक धार्मिक राज्य न हो करके, एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने वाला हो।

योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या को कुछ लोगों ने कुत्सित राजनीति के लिए वीरान बना दिया था। जिस अयोध्या के लिए राम ने स्वयं इस बात को कहा हो कि जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि, उत्तर दिसि बह सरजू पावनि, आखिर वह अयोध्या कैसे वीरान हो सकती थी। आज से 6 साल पहले मोदी जी के मार्गदर्शन और उनकी प्रेरणा से दीपोत्सव प्रारंभ हुआ। संतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। पूरी अयोध्या जुड़ी और यह प्रदेश से देश का उत्सव बन गया। आज यह अपनी सफलता की नई ऊचाइयां छू रहा है।

शुरू हुआ दीपोत्सव
योगी आदित्यनाथ के संबोधन के साथ अयोध्या में दीपोत्सव का कार्यक्रम शुरू हो गया है। योगी ने कहा कि जैसे त्रेतायुग में राम के वनवास से लौटने पर अयोध्या वासियों ने दीपावली मनाकर स्वागत किया था। आज मोदी जी का यूपी वासियों का स्वागत करता हूं।

दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे मोदी
अयोध्या में दीप जलाकर नया वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने में कुछ ही समय बचा है। राम की पैड़ी पर तकरीबन 17 लाख दीये जलने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सरयू तट पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदबेन पटेल भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के लिए खास पगड़ी पहनी है।

राम मंदिर के काम का जायजा ले रहे हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर निर्माण स्थल पर पहुंचे हैं। वह मंदिर के कामकाज का जायजा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री जिम्मेदार लोगों से मंदिर के काम की जानकारी भी ले रहे हैं। पीएम के साथ राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद हैं। वह मंदिर के गर्भगृह के पास भी जाएंगे। गर्भगृह में एक भगवा ध्वज लगाया गया है। मंदिर का निर्माण 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है।

सरयू तट पर सजे दीप, मोदी का इंतजार
सरयू नदी के दोनों तरफ दीपों को सजा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का इंतजार किया जा रहा है। मोदी सबसे पहले रामकथा पार्क में भगवान काम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। इसके बाद वह दीपोत्सव में हिस्सा लेने के लिए सरयू तट पर जाएंगे।

अयोध्या पहुंचे नरेंद्र मोदी
दीपोत्सव में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदबेन पटेल ने उनकी अगवानी की। मोदी ने यहां सबसे पहले रामलला के दर्शन किए और आरती भी की। पीएम यहां राम मंदिर के निर्माण काम का जायजा भी लेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...