11.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यसस्पेंस से बेचैन हैं सोरेन, राज्यपाल ने बताया क्यों अब तक खुलासा...

सस्पेंस से बेचैन हैं सोरेन, राज्यपाल ने बताया क्यों अब तक खुलासा नहीं

Published on

रायपुर

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े लाभ के पद मामले में ‘एक और राय’ मांगी है। दीपावली मनाने के लिए अपने गृह जिले रायपुर में मौजूद बैस ने बुधवार को एक समाचार चैनल के संवाददाता से बातचीत में कहा कि झारखंड में कभी भी ‘एटम बम’ फट सकता है। बैस से जब पूछा गया कि झारखंड में सोरेन सरकार के सहयोगियों ने उन पर राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है तो उन्होंने कहा, “अगर मेरी सरकार को अस्थिर करने की मंशा होती तो मैं चुनाव आयोग की जो सिफारिश आई है, उसके आधार पर निर्णय ले सकता था। लेकिन मैं बदले की भावना से या किसी को बदनाम करने के लिए कोई भी कार्रवाई करना नहीं चाहता।”

बैस ने कहा, ”चूंकि, मैं एक संवैधानिक पद पर हूं, मुझे संविधान की रक्षा करनी है। संविधान के अनुसार चलना है। मेरे उपर कोई उंगली न उठाए कि इन्होंने बदले की भावना से ऐसा किया है। इसलिए मैंने ‘एक और राय’ मांगी है।” हालांकि, उन्होंने चुनाव आयोग की सिफारिश के बारे में विस्तार से नहीं बताया और न ही यह स्पष्ट किया कि दूसरी राय किससे मांगी गई है। यह पूछे जाने पर कि क्या एक और राय मिलने के बाद कोई बड़ा फैसला सामने आएगा, राज्यपाल ने कहा, “दिल्ली में तो पटाखों पर पाबंदी है। लेकिन झारखंड में पटाखा प्रतिबंधित नहीं है। हो सकता है कि एकाध ‘एटम बम’ फट जाए।”

लाभ के पद मामले में सोरेन को विधानसभा सदस्यता से अयोग्य ठहराने की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की याचिका के बाद चुनाव आयोग ने 25 अगस्त को झारखंड के राज्यपाल को अपना फैसला भेजा था। हालांकि, चुनाव आयोग के फैसले को अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन चर्चा है कि आयोग ने खनन पट्टे के मामले में एक विधायक के रूप में मुख्यमंत्री को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की है।

राज्य में ऐसी कयासों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस महीने की 15 तारीख को कहा था कि देश के इतिहास में ऐसा संभवतः पहली बार है कि ‘अपराधी’ बार-बार पूछ रहा है कि उसने क्या अपराध किया है और यदि अपराध किया है तो उसकी सजा बता दें, लेकिन उसे उसका अपराध न बताकर ही एक तरह से दंडित किया जा रहा है। झारखंड में सरकार गिराने के लिए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच पिछले महीने सोरेन सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया था। इस दौरान विपक्षी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के विधायकों ने सदन से बहिगर्मन किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...