9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यPK ने कहा था- नीतीश पीएम बने तो लालू का केस होगा...

PK ने कहा था- नीतीश पीएम बने तो लालू का केस होगा रफा-दफा, RJD नेता का बड़ा दावा

Published on

पटना

जन सुराज यात्रा निकाल रहे प्रशांत किशोर और जेडीयू व आरजेडी के नेताओं के बीच जारी बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। अब आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने बड़ा दावा किया है। शिवानंद तिवारी ने कहा है कि प्रशांत किशोर की पहल पर उनसे मुलाकात भी हुई है, जब वे नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने का अभियान चला रहे थे। शिवानंद तिवारी ने दावा किया है कि पीके का कहना था कि आरजेडी और जेडीयू मिल जाएंगे तो बिहार और झारखंड के 54 लोकसभा सीटों में से कम से कम 48-50 सीट तक जीत सकते हैं।

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि उनके (प्रशांत किशोर) अनुसार अगले लोकसभा चुनाव के बाद पहले, दूसरे स्थान पर आने वाली पार्टी की सरकार नहीं बनेगी। तीसरे स्थान पर हमारी पार्टी रहेगी और इसकी सरकार बनने की संभावना प्रबल है। नीतीश जी प्रधानमंत्री बन जाएंगे तो लालू जी का मामला भी रफा दफा हो जाएगा। पीके अपनी इस योजना को लेकर लालू प्रसाद से भी मिले थे। लालू जी ने भी प्रशांत को यही कहा था कि यह सब उसी हालत में संभव है जब नीतीश भाजपा गठबंधन से बाहर आ जाएं।

शिवानंद तिवारी ने कहा कि पदयात्रा का मकसद धीरे-धीरे साफ़ होता जा रहा है। बिहार की दोनों ख़ेमों की राजनीति से अलग एक नई राजनीति की शुरुआत के मकसद से शुरू की गई यह पदयात्रा नीतीश विरोध की राजनीति में बदलती जा रही है। प्रशांत की पदयात्रा गांधी वाली पदयात्रा नहीं है। बल्कि गांधी की आड़ लेकर वे उनलोगों की मदद कर रहे हैं जो नफ़रत की राजनीति कर रहे हैं। गांधी का नाम तो शायद प्रशांत के लिए अपने असली चेहरे को छुपाने का एक ढोंग है।

वहीं दूसरी ओर प्रशांत किशोर के एक बयान को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें कोई कमेंट नहीं करना है। प्रशांत किशोर के उस बयान पर सीएम नीतीश से सवाल पूछा गया था जिसमें पीके ने कहा था कि नीतीश कुमार एनडीए के संपर्क में हैं। वो फिर से बीजेपी के साथ जाएंगे और कभी भी पलटी मार सकते हैं। इस सवाल पर नीतीश कुमार मीडिया को जवाब दे रहे थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...