13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यकानपुर आगजनी मामला: सपा विधायक इरफान सोलंकी दोषी करार, कोर्ट 7 जून...

कानपुर आगजनी मामला: सपा विधायक इरफान सोलंकी दोषी करार, कोर्ट 7 जून को सुनाएगी सजा

Published on

कानपुर:

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले कानपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने जाजमऊ आगजनी केस में सपा विधायक इरफान सोलंकी समेत 5 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 7 जून को सजा सुनाई जाएगी। इससे पहले पूरे शहर में अलर्ट जारी किया गया है। कोर्ट परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। सपा विधायक को 436,427,147,504,506,323 की धाराओं में दोषी करा दिया गया है।

सीसामऊ से सपा विधायक इरफान सोलंकी पिछले दो सालों से महाराजगंज जेल में बंद हैं। सपा विधायक के खिलाफ साल 2022 में जाजमऊ थाना में आगजनी के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज हुआ था। इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शहर के कई थानों में सपा विधायक के खिलाफ 10 से अधिक मुकदमें दर्ज किए गए थे। जिनमें कई मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है। सपा विधायक इरफान सोलंकी के अलावा आगजनी मामले में विधायक के भाई रिजवान सोलंकी, उनके सहयोगी शौकत अली सहित कई अन्य भी आरोपी हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this