14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमेरठ में स्टांप घोटाले का आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार, नेपाल भागने के...

मेरठ में स्टांप घोटाले का आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार, नेपाल भागने के फिराक में था

Published on

मेरठ

स्टांप घोटाले का आरोपी विशाल वर्मा गुरुवार को एसएसपी की स्वॉट के हत्थे चढ़ गया। उसको गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी पुष्टि स्वयं एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने की। गिरफ्तारी पर स्टे के बाद एक और मुकदमा दर्ज होने के बाद विशाल वर्मा नेपाल विदेश भागने की फिराक में था। फिलहाल वह स्वाट के कब्जे में है। विशाल वर्मा से उसके तीन साल के स्टांप फर्जीवाड़े का सच पुलिस उगलवा रही है।

मेरठ बार के सीनियर एडवोकेट वीरेन्द्र काजीपुरिया ने जानकारी दी कि साल 2023 में स्टांप घोटाले को लेकर एक शिकायत सबसे पहले लखनऊ में की गई थी। जब जांच शुरू हुई और फाइलें खंगाली गईं तो उम्मीद से बड़ा स्टांप घोटाला सामने आ गया। जब जांच शुरू हुई तो पाया गया कि तीन साल में हुए बैनामों में 997 फर्जी स्टांप लगाकर सरकार के 7.20 करोड़ का चूना लगा दिया। ये सभी बैनामे विशाल वर्मा ने ही कराए थे। इतने शातिराना अंदाज से फर्जी स्टांप लगाए गए कि किसी को भनक तक नहीं लगने दी गई।

पुलिस कर रही थी सरगर्मी से तलाश
22 मई 2024 को सहायक निबंधन प्रदीप कुमार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करने के बाद कई पुलिस टीमें विशाल की तलाश में लगी थीं। करीब 100 दबिशें इसकी तलाश में दी गईं। एक सूचना के आधार पर गुरुवार को एसएसपी की स्वॉट ने विशाल वर्मा को दबोचा। हालांकि, तीन दिन पहले यह साफ हो गया था कि विशाल कभी भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

नोटिसों के बाद बवाल
जांच के बाद स्टांप घोटाला पकड़ में आने के जिन लोगों ने विशाल वर्मा की मार्फत बैनामे कराए थे, उन्हें जब मय पेनल्टी नोटिस भेजे गए, तब असली बवाल शुरू हुआ। उसके बाद ही विशाल वर्मा का मामला हाईप्रोफाइल हुआ और पुलिस इसकी पीछे पड़ी।

दो वकील पहले ही गिरफ्तार
स्टांप घोटाले में पहले ही पुलिस ने दो वकीलों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जाता है कि दोनों ही वकील जिन्हें गिरफ्तार किया गया, वो सॉफ्ट टारगेट थे। थाना सिविल लाइन में अपराध संख्या-02/2025 सरकार बनाम विशाल वर्मा एडवोकेट, राहुल पुत्र महेश निवासी रिठानी मेरठ और राहुल वर्मा पुत्र राजू निवासी प्रवेश विहार मेरठ के खिलाफ धारा 420,467,468,471 आईपीसी 3 जनवरी 25 में दर्ज किया गया। 5 जनवरी की तड़के थाना सिविल लाइन पुलिस ने बैनामा के दोनों गवाह राहुल और राहुल को उनके किराए के निवास से गिरफ्तार कर लिया था। दोनों अभियुक्तों के पास रहने तक का मकान तक नहीं है। इनका कसूर केवल इतना था कि ये विशाल वर्मा के अधीन काम करते थे और बैनामों में बतौर गवाह साइन करते थे।

पांच मुकदमों में तीन पर अरेस्ट स्टे
स्टांप घोटाले में विशाल वर्मा के खिलाफ कुल पांच एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिनमें से तीन पर हाई कोर्ट से अरेस्ट स्टे है। जो मुकदमा विगत 3 जनवरी में दर्ज हुआ, उसमें अरेस्ट स्टे नहीं था।

उत्तराखंड में करीबी रिश्तेदार के यहां छिपा था
विशाल वर्मा पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। पूर्व के मुकदमों में अरेस्ट स्टे हासिल करने के बाद जब 3 जनवरी के उसके खिलाफ मुकदमा लिखा गया तो पुलिस को उसकी लोकेशन उत्तराखंड मिल रही थी। यह भी आशंका जताई जा रही थी कि वह नेपाल भाग सकता है। एसएसपी की सॉफ्ट इसकी ठिकाने पर जा पहुंची। दो दिन की मशक्कत के बाद आखिरकार रिश्ते की बहन के यहां से इसको दबोच लिया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने सिविल लाइन इलाके से गिरफ्तारी की जानकारी दी है। एसएसपी आवास पर विशाल वर्मा से पूछताछ की जा रही है।

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...