16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यक्लास से निकला और तीसरी मंजिल से कूद गया स्टूडेंट, सीसीटीवी फुटेज...

क्लास से निकला और तीसरी मंजिल से कूद गया स्टूडेंट, सीसीटीवी फुटेज देख दंग रह गए लोग

Published on

सोमलाडोड्डी (आंध्र प्रदेश)

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक दर्दनाक घटना घटी। गुरुवार को एक 16 साल के इंटरमीडिएट के छात्र ने कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। छात्र का नाम चरण था और वह श्री सत्य साईं जिले के बट्टेनाहल्ली मंडल के रामपुरम गांव का रहने वाला था। चरण संक्रांति की छुट्टियों के बाद गुरुवार सुबह ही कॉलेज लौटा था। क्लास चल ही रही थी कि अचानक वह कक्षा से बाहर निकला और कॉलेज की तीसरी मंजिल से कूद गया। सब लोग देखकर दंग रह गए।

छात्र के परिवार वाले गहरे सदमे में
अनंतपुर रूरल के डीएसपी टी वेंकटेशुलु ने बताया कि घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया। चरण को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की। इसमें चरण को तीसरी मंजिल से कूदते हुए देखा जा सकता है। पुलिस अब इस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। चरण के परिवार वाले गहरे सदमे में हैं।

कब हुई घटना?
पुलिस ने बताया कि छुट्टियों के बाद यह लड़का गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल आया था। सुबह करीब 11 बजकर 55 मिनट पर वह अचानक कक्षा से बाहर आया और तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। 11वीं के इस छात्र की पहचान श्री सत्यसाईं के तौर पर हुई है ओर वह बट्टेनपल्ली मंडल के रामपुरम गांव का रहने वाला था।

पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस ने बताया कि नारायण जूनियर कॉलेज में 11 वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र द्वारा की गई आत्महत्या की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इस बीच, पुलिस, लड़के के माता-पिता से शिकायत लेकर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this