13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्य'अनजाने में ऐसी घटनाएं...', राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों के बीच नीतीश...

‘अनजाने में ऐसी घटनाएं…’, राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों के बीच नीतीश के समर्थन में JDU-BJP के नेता

Published on

पटना,

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार (20 मार्च 2025) को एक कार्यक्रम में शिरकत करने गए थे. इसी दौरान राष्ट्रगान के बीच में वह बातें करते हुए नजर आए थे. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक ओर जहां विपक्ष सीएम नीतीश की इस हरकत पर तीखा निशाना साध रहा है, वहीं कुछ नेताओं ने उनका समर्थन भी किया है.

नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, नीतीश कुमार के केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में पूरे कार्यकाल में किसी ने उनकी ईमानदारी, कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता या उनकी मेहनत पर सवाल नहीं उठाया. अब राष्ट्रगान को लेकर जिस तरह का मुद्दा उन्होंने (विपक्ष ने) बनाया है, उससे लगता है कि नीतीश कुमार से बड़ा देशद्रोही कोई नहीं है. कई बार अनजाने में ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, विपक्ष सिर्फ नीतीश कुमार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. ऐसे मुद्दों का चुनाव में कोई महत्व नहीं है.

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार से भूल हो गई होगी. साथ ही कहा कि जो लोग इसे लेकर हंगामा मचा रहे हैं, उन्हें अपने में गिरेबान में झांकना चाहिए. उधर, भाजपा कोटे के मंत्री राजू सिंह ने भी नीतीश कुमार का बचाव किया है. इसके साथ ही बीजेपी कोटे के ही मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नीतीश इस्तीफा नहीं देंगे.वहीं, जनता दल यूनाइटेड कोटे के मंत्री मदन सहनी ने नीतीश कुमार का बचाव करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के इस्तीफा देने या माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता.

क्या था मामला?
सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रगान के वक्त अपने पास में खड़े प्रधान सचिव दीपक कुमार को बार-बार टोकते दिखे. नीतीश कुमार राष्ट्रगान के दौरान ही कुछ बात करने की कोशिश कर रहे थे. इस दीपक कुमार बहुत असहज भी नजर आ रहे थे और इशारों में नीतीश कुमार से सावधान की मुद्रा में खड़ा होने के लिए कह रहे थे, लेकिन नीतीश इसके बाद भी दीपक कुमार को लगातार टोक रहे थे.

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...