18.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य'ऐसे लोग मुझे सिखाएंगे...', CM गहलोत ने बोला सचिन पायलट पर हमला

‘ऐसे लोग मुझे सिखाएंगे…’, CM गहलोत ने बोला सचिन पायलट पर हमला

Published on

जयपुर,

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए कांग्रेस की बुलाई सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर जमकर हमला बोला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक बराबर बताया और कहा कि दोनों के झांसे में नहीं आना है. जनता को जाकर बताना है कि ये दोनों एक ही तरह के लोग हैं. जबकि बिना नाम लिए कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर भी निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने तो गांधी जी को छोड़ दिया,उनकी फोटो तक नहीं लगाते. लेकिन बीजेपी वाले तो मजबूरी में लगाते हैं. गहलोत ने मंच से प्रधानमंत्री मोदी की तरह ‘भाइयों-बहनों’ कहकर दो बार मीमिक्री की, जिस पर कांग्रेसियों ने खूब ताली बजाई.

बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि पैरा मिलिट्री फोर्सेज (अर्धसैनिक बल) की आड़ में नोटों की तस्करी हो रही है. CRPF जैसे फ़ोर्स और पुलिस की गाड़ी में दो हज़ार के नोट भरकर बीजेपी दफ़्तरों में सरकार गिराने के लिए लाया जाता है ताकि कोई पुलिस की गाड़ी में चेकिंग नहीं हो.

गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की महंगाई रैली से मोदी पहली बार सबसे ज़्यादा घबराहट में है. कांग्रेस के काले कपड़ों में प्रदर्शन पर काले जादू के बारे में बोला गया मोदी के आठ साल का सबसे घटिया भाषण था. हिंदू राष्ट्र की बात करके लोगों को बरगला रहे हैं.

सचिन पायलट पर निशाना!
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और टोंक से कांग्रेस विधायक सचिन पायलट का नाम लिए बिना CM गहलोत ने कहा, ”कांग्रेस में कुछ लोग कार्यकर्ताओं को यह कहकर भड़का रहे हैं कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान का ख्याल रखा जाना चाहिए. अरे, ऐसे लोग मुझे सिखाएंगे कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के बारे में, जिन्होंने कभी कार्यकर्ताओं को पद पर रहते पूछा ही नहीं.”

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में नरसिंह जयंती पर हुआ दिव्य पूजन, आज मनेगा भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार...

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार किसान को कुचला: बहू को छोड़कर लौट रहे अधेड़ की मौके पर मौत, आरोपी चालक फरार

भोपाल। राजधानी के खजूरी सड़क थाना इलाके में एक बार फिर तेज रफ्तार का...

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान: पिता का आरोप, दहेज के लिए दामाद करता था प्रताड़ित

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के बाजपेयी नगर में एक 24 वर्षीय महिला...

अतिथि शिक्षक भर्ती 2 मई से: नया पंजीयन और प्रोफाइल अपडेट अनिवार्य, पोर्टल 3.0 से होगी प्रक्रिया

भोपाल। मप्र के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...