9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा को जमानत, रिहाई पर बोले- धर्म...

बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा को जमानत, रिहाई पर बोले- धर्म की विजय

Published on

नई दिल्ली

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर जेल में बंद बीजेपी के निलंबित विधायक टी राजा सिंह को जमानत मिल गई है। तेलंगाना हाई कोर्ट ने बुधवार को कुछ शर्तों के साथ टी राजा सिंह की रिहाई का आदेश दिया। हाई कोर्ट ने राज सिंह को निर्देश दिया है कि वो सोशल मीडिया पर कोई अपमानजनक वीडियो शेयर नहीं कर सकते हैं और रिहाई के बाद मीडियो से बात भी नहीं करेंगे। उनकी वकील करुणा सागर ने मीडिया से बात करते बताया कि कोर्ट ने उनकी रिहाई पर जश्न रैली निकालने पर भी रोक लगा दी है।

हाई कोर्ट की ओर से रिहाई के आदेश के तुरंत बाद राजा सिंह के अकाउंट से एक ट्वीट किया गया जिसमें कहा गया, ‘धर्म की जीत हुई है। एक बार पुनः आपकी सेवा में उपस्थित हो गया हूं। जय श्री राम।’ राजा सिंह 25 अगस्त से ही चेरलापल्ली सेंट्रल जेल में बंद थे। राजा सिंह को प्रिवेंशन डिटेंशन ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ कुल 101 केस दर्ज हैं। इनमें से 18 मामले सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने के हैं।

मुनव्वर फारूकी के कार्यक्रम का किया था विरोध
राजा सिंह ने कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के हैदराबाद में हुए कार्यक्रम का विरोध करते हुए वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि फारूकी ने हमारे भगवान राम और सीता पर टिप्पणी की थी। ऐसे व्यक्ति को हैदराबाद में कार्यक्रम करने की परमिशन नहीं दी जा सकती। इसी वीडियो में उन्होंने पैगंबर पर टिप्पणी कर दी थी, जिसे लेकर बवाल मच गया था।

वीडियो के विरोध में हैदराबाद में शुरू हो गया था प्रदर्शन
उनकी ओर से जारी वीडियो के विरोध में हजारों की भीड़ हैदराबाद की सड़कों पर उतरी थी और सिर तन से जुदा के नारे लगाते हुए टी. राजा सिंह के खिलाफ ऐक्शन की मांग की थी। उनकी टिप्पणी को लेकर हैदराबाद में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद राजा सिंह को 23 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था, हालांकि, उसी दिन उन्हें जमानत मिल गई थी, क्योंकि उन्हें सीआरपीसी की धारा 41 (ए) के तहत निर्धारित नोटिस नहीं दिया गया था। इसके दो दिन बाद उन्हें पीडी एक्ट (प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट) के तहत फिर से गिरफ्तार कर लिया गया था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...