6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यप्रयागराज में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ तहरीर, बनिया समाज को गाली देने...

प्रयागराज में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ तहरीर, बनिया समाज को गाली देने पर भड़के लोग

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला से बदसलूकी मामले में गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी के खिलाफ अब प्रयागराज में भी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। तहरीर में पूरे बनिया समाज को अपमानित करने और गाली देने के मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की गई है। शिकायत की गई है कि ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में महिला से विवाद के दौरान श्रीकांत ने बनिया समाज के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था।

प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के व्यापारी विपिन गुप्ता ने पहले श्रीकांत त्यागी के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद मैनुअल FIR कराने अपने समाज के साथियों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि श्रीकांत त्यागी ने न सिर्फ महिला से बदसलूकी और हाथापाई की बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर पूरे बनिया समाज को अपमानित किया है। श्रीकांत त्यागी का महिला से विवाद का वीडियो वायरल होने के बाद से बनिया समाज के लोग आहत हैं। शिकायतकर्ता विपिन गुप्ता ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

श्रीकांत त्यागी पर केस की मांग
एफआईआर में शिकायतकर्ताओं ने कहा कि भारत के समस्त बनिया समाज को जानबूझकर भद्दी-भद्दी गाली दी गई है। इस कृत्य से मैं समाज का जागरूक नागरिक और बनिया बिरादरी का होने के कारण बहुत ही क्षुब्ध और आहत हूं। ऐसे में श्रीकांत त्यागी के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कृपा करें।

क्या था मामला
दरअसल बीते दिनों नोएडा की ओमेक्स सोसाइटी में अवैध कब्जे को लकर श्रीकांत त्यागी का एक महिला से विवाद हो गया। इस दौरान त्यागी ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले ने तूल पकड़ा तो श्रीकांत त्यागी भी फरार हो गया। योगी सरकार की किरकिरी हुई तो सीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए त्यागी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद उसे मेरठ से अरेस्ट कर लिया गया।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...