8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यटोंक में प्यार करने की तालिबानी सजा, प्रेमी को पिलाया पेशाब, दागी...

टोंक में प्यार करने की तालिबानी सजा, प्रेमी को पिलाया पेशाब, दागी नाक

Published on

जयपुर

राजस्थान के टोंक जिले में एक प्रेमी को अपनी पार्टनर के साथ रहने की सजा उसके परिवार ने तालिबानी अंदाज में दी। प्रेमी को पेशाब पिलाया। उसको गर्म चिमटे से दागा। वहां मौजूद उसकी बहन की भी पिटाई हुई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया पीड़ित युवक ने अपने साथ हुई बर्बरता की नामजद रिपोर्ट लड़की के माता पिता समेत 8 के खिलाफ लिखवाई गई है। लाइव हिंदुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। घटना टोंक जिले के टोली ग्राम पंचायत के भोपालाव गांव का है।

पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में युवक की लिव इन पार्टनर के माता-पिता समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाबाहरिसिंह थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट में युवती के माता-पिता, बहन-भाई और युवती के जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित के अनुसार दोनों बहन-भाई अपने गांव जा रहे थे। तभी लड़की के परिजन उन्हें जबरन उठाकर जंगल ले गए थे। वहां रात भर दोनों को बंधक बनाए रखा। युवक कालू को जूते की माला पहनाई और मूत्र पिलाया गया।

जूतों की माला भी पहनाई
मामले के मुताबिक मोग्या समाज के पंच-पटेलों की ज्यादती का शिकार युवक ने आरोप लगाया है कि पंचायत की बैठक के बाद उसे और उसकी बहन को जूते-चप्पलों की माला पहनाई और गर्म चिमटे से दागा। पीड़िता का आरोप है कि उसे पेशाब पिलाया गया। घटना 7 नवंबर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि लड़की पक्ष के लोगों ने इस बर्बरता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...