0.6 C
London
Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यभदोही में अवैध मस्जिद और मदरसे के निर्माण पर तनाव, हिंदू संगठन...

भदोही में अवैध मस्जिद और मदरसे के निर्माण पर तनाव, हिंदू संगठन के विरोध के बाद गिराया गया

Published on

भदोही:

उत्तर प्रदेश के भदोही में एक अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर काफी विवाद हो गया है। अवैध मस्जिद विवाद में हिंदू और मुस्लिम समुदाय आमने-सामने आ गए हैं। हिंदू समुदाय का आरोप है कि मुस्लिम पक्ष गांव में अवैध तरीके से घर बनाने के नाम पर मस्जिद निर्माण कर रहा था। वहीं मुस्लिम समुदाय का कहना है कि यहां बच्चों के पढ़ने के लिए मदरसा बनाया जा रहा था, जिसे पूर्व में ही रोक दिया गया था। मामला बढ़ने पर मुस्लिम पक्षकार ने आज खुद ही निर्माण को गिरा दिया है।

सुरियावां थाना क्षेत्र अंतर्गत असईपुर ग्राम सभा के जोधापुर गांव में एक घर बनाया जा रहा था, जो धीरे-धीरे मस्जिद में रूप में सामने आने लगा। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। हिंदू समुदाय का दावा है कि इस मस्जिद का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था। उन्होंने प्रशासन से शिकायत कर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। निर्माण जारी होने पर हिंदू संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले हफ्ते जोरदार प्रदर्शन भी किया था।

साजिश को लेकर हुआ हंगामा
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह निर्माण बिना किसी आधिकारिक अनुमति के हो रहा है और इससे भविष्य में विवाद उत्पन्न हो सकता है। यहां संदिग्ध लोगों का आवागमन हो रहा है। किसी साजिश की बु आ रही है, इसीलिए इसका विरोध किया जा रहा है। दूसरी ओर, मुस्लिम समुदाय ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया। उनका कहना है कि यह भवन किसी मस्जिद के लिए नहीं, बल्कि एक शिक्षण संस्थान के रूप में बनाया जा रहा था। विवाद न बड़े इसीलिए इसे स्वतः गिराया जा रहा है।

गांव में बढ़ता तनाव
इस घटना के बाद गांव में साम्प्रदायिक तनाव बढ़ गया है। दोनों समुदायों में आपसी अविश्वास देखने को मिल रहा है, हालांकि कुछ वरिष्ठ नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। स्थानीय प्रशासन ने दोनों पक्षों को संयम बरतने और आपसी सहमति से समाधान निकालने पर जोर दिया है। यह मामला भदोही जिले में धार्मिक सौहार्द्र और प्रशासनिक सख्ती की परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव में सतर्कता बरती जा रही है।

Latest articles

श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

भोपाल |श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड ब्रांच में मकर संक्रांति, पोंगल एवं लोहड़ी...

मकर संक्रांति पर दादाजी धाम में होंगे धार्मिक व जनसेवा कार्यक्रम

भोपाल ।रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर,...

भोपाल में शुरू हुई जल सुनवाई, सभी 85 वार्डों में सुनी गईं शिकायतें

भोपाल ।भोपाल में मंगलवार को पहली बार शहर के सभी 85 वार्डों में ‘जल...

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल की मौत पर परिजनों को 1.45 करोड़ का मुआवजा

भोपाल ।भोपाल में सीआरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल शिवप्रसाद भिलाला की सड़क दुर्घटना में हुई...

More like this

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...