21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराज्य'नीतीश कुमार की बदौलत आज...', बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जमकर की...

‘नीतीश कुमार की बदौलत आज…’, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जमकर की CM की तारीफ

Published on

पटना,

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की है. पटना मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने बिहार को बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर निकाल अग्रणी राज्य बनाया है.

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार की बदौलत आज बदलता बिहार दिख रहा है. कई मामलों में बिहार राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है. नीतीश कुमार ने बिहार का विकास किया है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद बिहार को मिलता रहा है और पीएमसीएच के गौरवशाली अतीत की भी चर्चा की.

जेपी नड्डा ने कहा कि 1925 में स्थापित इस अस्पताल का काम बहुत पहले शुरू हो गया था. इस अस्पताल को प्रथम विश्वयुद्ध में घायल सैनिकों के उपचार का गौरव भी प्राप्त है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि साल 1918 से 1936 के बीच जब हैजा का प्रकोप था, तब भी इस् अस्पताल ने आम जनता को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभाई. उन्होंने पीएमसीएच से पढ़कर निकले डॉक्टर्स का जिक्र करते हुए कहा कि आज दुनिया का ऐसा कोई कोना नहीं है जहां पीएमसीएच से निकले डॉक्टर ना हों.

बीजेपी अध्यक्ष से मिलने पहुंचे नीतीश
इससे पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव है और चुनावी साल में जेडीयू अध्यक्ष और सीएम नीतीश की बीजेपी अध्यक्ष से मुलाकात अहम बताई जा रही है. बीजेपी के कई नेता यह कह चुके हैं कि चुनाव नीतीश कुमार की अगुवाई में लड़ा जाएगा लेकिन सीएम पर फैसला चुनाव बाद होगा.

ऐसे में नीतीश कुमार और जेपी नड्डा की मुलाकात सियासी नजरिये से भी अहम मानी जा रही है. इस दौरान बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ ही सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय और विजय चौधरी भी मौजूद रहे.

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...