13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यक्रेडिट कार्ड के कर्ज को चुकाने के लिए बैंक बना रहा था...

क्रेडिट कार्ड के कर्ज को चुकाने के लिए बैंक बना रहा था दबाव, परेशान युवक ने किया सुसाइड

Published on

लातूर,

महाराष्ट्र के लातूर में क्रेडिट कार्ड पर लिए हुए कर्ज के बाद बैंक कर्मचारियों ने एक युवक पर कर्ज वापस लौटने को लेकर दबाव बनाया, जिसके बाद परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत युवक का नाम सुशील दिलीप बोलसुरे है, जो लातूर जिले के निलंगा तहसील में आने वाले सिंदखेड गांव का रहने वाला है.

सुशील पुणे के एक होटल में वेटर का काम करता था. इस दौरान उसने एस.बी.आई बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख 27000 रुपये का कर्ज लिया था. लेकिन कर्ज वापस ना लौटाने के कारण एसबीआई बैंक के कर्मचारियों की ओर से सुशील को फोन कर कर्ज लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था.

हर रोज बैंक की ओर से आता था कॉल
हर रोज बैंक की ओर से आ रहे कॉल्स की वजह से सुशील परेशान रहता था. सुशील द्वारा लिए हुए कर्ज की जानकारी उसके दोस्तों को भी पता चल गई थी, जिससे अपने दोस्तों के बीच हो रही बदनामी के कारण वो मानसिक दबाव में था. इस बीच वो पुणे से लातूर अपने सिंदखेड गांव त्यौहार मनाने आया था. लेकिन गांव आने के बाद भी बैंक की ओर से लिए गए कर्ज को चुकाने को लेकर आने वाले फोन बंद नहीं हुए. जिस कारण सुशील ने परेशान होकर 6 जनवरी को एक खेत में जाकर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या का ली.

इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए निलंगा शहर के सरकारी अस्पताल में भेज दिया. फिलहाल इस घटना को लेकर निलंगा शहर पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का FIR दर्ज किया है. वहीं इस मामले में आगे की जांच चल रही है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...