3.6 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड घूमने आए दिल्ली के युवक का शव पांच दिन बाद खाई...

उत्तराखंड घूमने आए दिल्ली के युवक का शव पांच दिन बाद खाई से मिला, पैर में पहनी पायल से हुई पहचान

Published on

देहरादून/पौड़ी:

उत्तराखंड से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। अपने दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने आए दिल्ली के एक युवक का शव सड़ी-गली हालत में खाई में गिरी कार में से बरामद हुआ है। युवक के परिजनों ने शव की शिनाख्त की है। यह युवक पांच दिनों से घट्टूगाड़ से लापता हो गया था।

बीती 13 मार्च को दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी विनायक अपने कुछ दोस्तों के साथ पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर में घूमने के लिए आया हुथा। यहां ये लोग घट्टूगाड़ में एक रिसॉर्ट में रुके थे। 14 मार्च को विनायक सुबह चार बजे के आस-पास बिना बताए कहीं चला गया और उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। विनायक के दोस्त तक्षिका नवल, दिल्ली केशव पुरम निवासी ने लक्ष्मण झूला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने विनायक की तलाश शुरू की। काफी ढूंढने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो बुधवार को पुलिस ने ड्रोन की सहायता ली।

पायल हुई शव की पहचान
इस खोजबीन के दौरान घट्टूगाड़ और ऋषिकेश मोटर मार्ग के बीच पैंया गांव के पास खाई में एक कार गिरी नजर आई। कार दिखने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर कार तक पहुंची। कार में एक युवक का शव नजर आया। तीन-चार दिनों के अंतराल में युवक का शव काफी सड़ गया था। हालांकि उसके पैर में पहनी पायल से युवक के परिजनों ने उसकी पहचान विनायक के रूप में की।

कार हादसे में मौत
लक्ष्मण झूला थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष पंथवाल के अनुसार विनायक बाली (26) 13 मार्च को अपने दोस्तों के साथ घट्टूगाड क्षेत्र घूमने आया था और लक्ष्मण झूला के पास एक रिसॉर्ट में रुका था। उन्होंने बताया कि शव काफी सड़ चुका था और विनायक की पहचान उसके पैरों में पहनी पायल से हुई। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें विनायक की मौत हो गई।

Latest articles

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

नई दिल्ली दौरे पर सीएम भजनलाल शर्मा, विकास परियोजनाओं पर हुई अहम बैठकें

भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और...

कोटक महिंद्रा बैंक पर 160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, पंचकूला नगर निगम की एफडी में बड़ी गड़बड़ीपंचकूला।

हरियाणा के पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपये के फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) को लेकर...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...