12.9 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यपत्नी को बैठाकर गंगा में कुदा दी कार, घर से निकलते वक्त...

पत्नी को बैठाकर गंगा में कुदा दी कार, घर से निकलते वक्त पिता-बहन को मारी टक्कर

Published on

अमरोहा,

दिल्ली में टेलरिंग का काम करने वाले अमरोहा के टेलर ने अपनी कार गंगा नदी में कुदा दी. कार में टेलर शाह आलम और उसकी नवविवाहिता पत्नी नाजिया थे. सूचना मिलते ही अमरोहा पुलिस मौके पर पहुंची. 12 घंटे बाद नदी से शाह आलम की लाश मिली. वहीं, नाजिया की तलाश अभी जारी है. मामला गजरौला थानाक्षेत्र के सीकरी गांव का है.

यहां रहने वाले टेलर शाह आलम का हाल ही में नाजिया संग निकाह हुआ था. शाह आलम दिल्ली में टेलरिंग का काम करता था. वह चाहता था कि नाजिया उसके साथ आकर रहे. लेकिन शाह आलम के घर वाले नाजिया को उसके साथ नहीं भेज रहे थे. शनिवार की सुबह शाह आलम का इसी बात को लेकर परिवार वालों से विवाद हो गया.

शाह आलम ने जबरदस्ती नाजिया को कार में बैठाया. जैसे ही उसने कार स्टार्ट की, शाह आलम के पिता शाकिर कार के सामने आकर खड़े हो गए. शाह आलम ने उन्हें कार से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. तभी शाह आलम की बहन कार के सामने आ गई. उसे भी शाह आलम ने टक्कर मार कर घायल कर दिया और वहां से निकल गया.

रास्ते में वह जा ही रहा था कि अचानक एक बाइक सवार बीच में आ गया. उसे भी शाह आलम ने टक्कर मारी और आगे निकल गया. फिर बीच रास्ते में उसने अचानक से कार को गंगा नदी में कुदा दिया. कार गिरती देख वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तुरंत पति-पत्नी का रेस्क्यू शुरू किया. 12 घंटे बाद शाह आलम की लाश पुलिस को मिल गई. जबकि, नाजिया की तलाश अभी जारी है. वहीं, शाह आलम के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है. उनका इलाज अस्पताल में जारी है. बहन को भी हल्की चोटें आई हैं.

Latest articles

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...

More like this