8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराज्यबेड के भीतर औरत की लाश और कमरे में सुलगती धूपबत्ती… राज...

बेड के भीतर औरत की लाश और कमरे में सुलगती धूपबत्ती… राज खुला तो सामने आई लिवइन रिलेशन की गंदी बात वाली कहानी

Published on

नई दिल्ली

हरियाणा के फरीदाबाद में जवाहर कॉलोनी नाम का इलाका और इसी इलाके का वो दो मंजिला मकान। वही मकान, जिससे पिछले दो दिनों से अजीब सी बदबू आ रही थी। ऐसी बदबू, जिसे सहन करना बेहद मुश्किल था। बदबू जब बर्दाश्त से बाहर हो गई, तो पड़ोसियों ने इसी घर में किराए पर रहने वाले जितेंद्र नाम के शख्स से इसकी वजह पूछी। जितेंद्र ने बताया कि घर के किसी कोने में कोई चूहा मर गया होगा, उसी की बदबू आ रही होगी। लेकिन, कहानी ये नहीं थी, जो जितेंद्र ने सुनाई। कहानी बेहद खौफनाक और रूह को कंपा देने वाली थी।

कुछ दिन गुजर गए, लेकिन ठीक 10 दिन बाद सायरन बजाती हुई पुलिस की एक गाड़ी उस मकान के बाहर आकर रुकी। हलचल देखकर आसपास के लोग मकान के बाहर जमा हो गए। कानाफूसी होने लगी और इसी बीच पुलिस टीम अंदर से एक लाश के साथ बाहर आई। भीड़ में शामिल हर शख्स के जहन में कुछ सवाल दौड़ने लगे कि ये लाश किसकी है और इस मकान में आखिर क्या हुआ है?

और जब, इन सवालों के जवाब मिले, तो लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। इस मकान में एक महिला का कत्ल हुआ था। पिछले कुछ दिनों से जो बदबू इस मकान से आ रही थी, वो इसी 40 साल की एक महिला की लाश से आ रही थी। वो महिला, जो पिछले 10 साल से इस घर में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। जिसकी एक बात उसके लिवइन पार्टनर को इतनी नागवार गुजरी कि उसने रस्सी से उसका गला घोंट डाला।

सोनिया नाम की इस महिला की गर्दन पर रस्सी का फंदा तब तक कसता गया, जब तक उसके जिस्म से उसकी जान नहीं निकल गई। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा उस वक्त हुआ, जब 78 साल की एक महिला पुलिस के पास पहुंची और बताया कि उसके बेटे ने एक कत्ल कर दिया है। कत्ल उस औरत का, जो उसके बेटे के साथ रहती थी। ये बात सुनकर पुलिस के अफसरों के होश उड़ गए।

बेटी के लिए कही उस बात ने बनाया कातिल
लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस ने कातिल की तलाश शुरू की और थोड़ी देर की मशक्कत के बाद 49 साल के जितेंद्र उर्फ बॉबी को झज्जर के गोच्छी गांव से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आने के बाद कत्ल की कहानी खुलकर सामने आई। और… उन सारे सवालों के जवाब मिल गए, जो अभी तक अनसुलझे थे।

जितेंद्र उर्फ बॉबी और सोनिया दोनों शादीशुदा थे, लेकिन दोनों के ही जीवनसाथी की मौत हो चुकी थी। करीब 10 साल पहले दोनों करीब आए और किराए के एक घर में लिवइन रिलेशनशिप में रहने लगे। जितेंद्र की एक 20 साल की बेटी भी है। 21 अप्रैल को सोनिया ने जितेंद्र की बेटी के बारे में ऐसी गंदी बात कही, जिससे उसका गुस्सा भड़क गया और उसने रस्सी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।

दो दिन तक कमरे में जलाई धूपबत्ती
सोनिया को मारने के बाद जितेंद्र ने उसकी लाश को बेड के अंदर छिपाया और कपड़ों से ढक दिया। किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई कि इस मकान के अंदर एक कत्ल हुआ है। लाश की बदबू छिपाने के लिए जितेंद्र घर में धूपबत्ती जलाने लगा। लेकिन, दो दिन बीतने के बाद यही बदबू बर्दाश्त से बाहर हो गई।

पड़ोसियों ने मकान मालिक को खबर दी, लेकिन जितेंद्र ने उन्हें बताया कि ये बदबू किसी मरे हुए चूहे की है। हालांकि, जब बदबू बढ़ने लगी तो जितेंद्र ने अपनी मां के सामने अपने गुनाह का कबूलनामा किया और घर से भाग गया। घबराई हुई मां पुलिस के पास पहुंची और अपने बेटे की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने लाश बरामद करते हुए जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...