11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यकोटा में फिर छात्र की मौत ने बढ़ाई पेरेंट्स की चिंता, बेटे...

कोटा में फिर छात्र की मौत ने बढ़ाई पेरेंट्स की चिंता, बेटे की हालत देख टूट गए पिता, नीरज प्रजापत की कहीं हत्या तो नहीं हुई!

Published on

कोटा

देश भर में अपनी कोचिंग संस्थानों के लिए प्रसिद्ध कोटा शहर में नए साल 2025 की शुरुआत भी एक दुखद घटना के साथ हुई। हरियाणा के 19 वर्षीय नीरज प्रजापत, जो जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, ने आत्महत्या कर ली। नीरज कोटा के राजीव गांधी नगर स्थित आनंद कुंज रेजिडेंसी में रहते थे। मंगलवार रात उन्होंने अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की जानकारी रात 10:30 बजे जवाहरनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने छात्र का शव बरामद कर एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित किया। जवाहरनगर थाना प्रभारी बुद्धराम चौधरी ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

पिता ने हत्या का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
नीरज के पिता बबलू प्रजापत, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के निवासी हैं, बेटे की मौत की खबर सुनकर कोटा पहुंचे। बेटे की मौत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की।पिता का कहना है कि नीरज आत्महत्या नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस कमरे में घटना हुई, वहां पंखे में हैंगिंग डिवाइस लगा हुआ था, जिससे फांसी लगाना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि पंखे की पंखुड़ियां टूटी हुई नहीं थीं, और कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पिता ने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले उन्होंने अपने बेटे से फोन पर बात की थी। नीरज ने हरियाणा आकर प्रैक्टिकल देने की योजना के बारे में बताया था। इस बातचीत के बाद जो खबर आई, उसने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

पुलिस जांच और परिजनों की शंकाएं
जवाहरनगर थाना प्रभारी का कहना है कि हॉस्टल के अन्य छात्रों ने तेजी से धक्का देकर कमरे का दरवाजा खोला। लेकिन पिता का आरोप है कि दरवाजे पर किसी प्रकार के धक्के या तोड़फोड़ के निशान नहीं थे। इस कारण से पिता को बेटे की हत्या का शक गहरा हो रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और परिजनों को भरोसा दिलाया है कि हर पहलू से जांच की जाएगी।

कोटा में आत्महत्या के बढ़ते मामले
कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश भर से यहां आने वाले हजारों छात्र उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। हालांकि, पढ़ाई का दबाव और मानसिक तनाव इन घटनाओं के प्रमुख कारण बनते हैं।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...