11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमकान की दहलीज पार करते ही बदल जाता है जिला! जानिए राजस्थान...

मकान की दहलीज पार करते ही बदल जाता है जिला! जानिए राजस्थान के इस अद्भुत घर का रहस्य

Published on

नागौर

राजस्थान का नागौर जिला कुछ मामलों को लेकर देशभर में सुर्खियों में रहा है। यहां के लोग बहन के भात भरने में करोड़ों रुपये की नकदी देने के मामले में चर्चा में रहे हैं। अब एक और मामला सामने आया है, जो नागौर जिले के लिए किसी अजूबे से कम नहीं है। नागौर जिले के सीमावर्ती गांव में एक मकान ऐसा है, जिसके कमरे नागौर जिले में हैं, लेकिन घर की दहलीज जयपुर जिले में खुलती है। सुनने में भले ही आपको यह अजीब लगे लेकिन यह सच है।

तीन सगे भाई, लेकिन दस्तावेज अलग अलग जिलों के
नागौर जिले के इस सीमावर्ती गांव का नाम त्योद है। हालांकि नए जिलों के गठन के बाद यह गांव नागौर से अलग हुए कुचामन डीडवाना जिले का हिस्सा बन गया है। जयपुर की सीमा समाप्त होने के बाद नागौर (कुचामन डीडवाना) जिले का यह पहला गांव है। मुनाराम चोपड़ा नामक व्यक्ति ने वर्ष 2010 में त्योद गांव में एक खेत खरीदा था। बाद में उन्होंने अपने खेत में मकान बनाया।

इस मकान के कमरे नागौर (कुचामन डीडवाना) जिले की सीमा में हैं जबकि मकान की दहलीज जयपुर जिले की सीमा में खुलती है। मुनाराम चोपड़ा अपने दो भाइयों के साथ यहां रहते हैं। मुनाराम के सभी सरकारी दस्तावेज नागौर जिले के बने हैं, लेकिन उनके भाई सुवाराम और कानाराम के सभी सरकारी दस्तावेज जयपुर जिले के हैं।

दहलीज पर कदम रखते ही जिला चेंज
अमूमन लोगों को एक जिले से दूसरे जिले तक जाने के लिए वाहनों में सफर करना पड़ता होगा, लेकिन मुनाराम का परिवार ऐसा है कि उन्हें नागौर जिले से जयपुर जिले तक पहुंचने में एक मिनट भी नहीं लगता। घर में बने कमरों से बाहर निकलते ही जैसे वे दहलीज पर कदम रखते हैं। इतने में ही उनका जिला बदल जाता है। मकान की दहलीज के सामने वाली सड़क के एक तरफ नागौर जिला है तो दूसरी तरफ जयपुर जिला। तीन भाइयों में से एक भाई नागौरी है और दो जयपुरी।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...