19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यऔरंगजेब की कब्र की लड़ाई यूपी तक आंच, औरंगाबाद गांव के बोर्ड...

औरंगजेब की कब्र की लड़ाई यूपी तक आंच, औरंगाबाद गांव के बोर्ड पर कालिख पोती, वीडियो वायरल

Published on

मेरठ:

उत्तर प्रदेश में मेरठ के मवाना रोड पर स्थित औरंगाबाद गांव का नामपट्ट (बोर्ड) अराजकतत्वों द्वारा कालिख पोते जाने की घटना सामने आई है। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई। इस घटना का वीडियो समाजवादी पार्टी (सपा) के एक नेता ने सोशल मीडिया पर शेयर कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोर्ड से कालिख साफ कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया तो हरकत में आई पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सपा नेता ने मौके का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गांव के नामपट्ट को काला कर दिया गया है। वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश बढ़ गया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाने लगी। जैसे ही यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया, वैसे ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।

स्थानीय थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बोर्ड को साफ कराया और इसे दोबारा पहले जैसा कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वे इस घटना की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और दोषियों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में रोष, कार्रवाई की मांग
गांव के लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की हरकतें समाज में अशांति फैलाने का काम करती हैं। लोगों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियो का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे पता लगाया जा सके कि यह हरकत किसने की। इसके अलावा, पुलिस स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि दोषियों का सुराग मिल सके।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...