11.5 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यलड़की का iPhone खो गया, फिर तेज लहरों और हवाओं के बीच...

लड़की का iPhone खो गया, फिर तेज लहरों और हवाओं के बीच 7 घंटे तक चला मुश्किल ऑपरेशन: VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

कर्नाटक की एक महिला केरल में छुट्टियां मनाने आई थी. यहां वो उस वक्त परेशान हो गई, जब उसका iPhone खो गया. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि उसे जल्द ही कुछ अच्छे लोगों की मदद मिल गई. जिन्होंने उसे उसका फोन ढूंढकर दिया. ये पूरी कहानी एक वीडियो में देखी जा सकती है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है.

एक रिजॉर्ट के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @antiliyachaletets द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में आप करीब 7 घंटे तक चले ऑपरेशन को देख सकते हैं. कैप्शन में बताया गया है कि कैसे तेज लहरों और हवाओं ने ऑपरेशन को मुश्किल बना दिया था. बावजूद इसके टीम ने खोए हुए फोन को ढूंढ निकाला. उन्हें खतरनाक चट्टानों को पार करना पड़ा. इस दौरान उन्होंने लगातार समुद्री लहरों का सामना भी किया.

वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘ये वीडियो कल हुए हादसे का है. हमारे यहां ठहरी कर्नाटक की महिला का 1,50,000 का iPhone समुद्री तट पर बड़ी चट्टानों के बीच गिर गया था. कोशिशों के बावजूद कुछ भी नहीं मिला. हवाओं और बारिश के साथ तेज लहरों ने स्थिति को चुनौतीपूर्ण बना दिया है. हालांकि, केरल फायर एंड रेस्क्यू के साथ एंटीलिया शैलेट टीम को मोबाइल फोन बरामद करने में 7 घंटे की मशक्कत करनी पड़ी. एंटीलिया शैलेट इसमें मदद के लिए सुहैल और केरल फायर एंड रेस्क्यू टीम को धन्यवाद देना चाहता है.’

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं ये देखकर हैरान हूं कि रेस्क्यू टीम का इस्तेमाल गंभीरता से मोबाइल फोन प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है.’ एक अन्य यूजर का कहना है, ‘एक डिवाइस के लिए पूरे विभाग के संसाधनों को बर्बाद करना, जो कुल वर्षों में बेकार हो जाएगा. फायर फोर्स इन फोन कॉल्स का जवाब ही क्यों देती है?

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...