13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यमान सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी... 13 महीने बाद शंभू...

मान सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी… 13 महीने बाद शंभू बॉर्डर खाली, अब क्या होगा किसानों का अगला कदम?

Published on

चंडीगढ़:

शंभू बॉर्डर से किसान नेताओं की गिरफ्तारी और प्रदर्शनकारी किसानों की बेदखली ने ग्रामीण और शहरी विभाजन को उजागर किया है। किसानों ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन किया है, जबकि शहरी आबादी ने इस कदम का स्वागत किया। किसानों ने आरोप लगाया कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र के साथ मिलकर उनके साथ गलत किया। बता दें कि किसानों की मुख्य मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी थी। अब किसानों को शंभू और खनौरी बॉर्डर से खड़ेद दिया गया है। किसानों का अगला कदम क्या होगा आइए जानते हैं।…

डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों के बाहर करेंगे प्रदर्शन
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM नॉन-पोलिटिकल) और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने ऐलान किया है कि वे डिप्टी कमिश्नर के दफ्तरों के बाहर देशव्यापी प्रदर्शन करेंगे। कुछ किसान नेता राज्य में चक्का जाम करने की बात कर रहे हैं। वे जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर जैसे नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। ये घोषणाएं गांव-गांव में की जा रही हैं। किसानों को कहा जा रहा है कि वे अपने आस-पास की सड़कों को बंद कर दें।

आज होने जा रही किसानों की अहम बैठक
एसकेएम ऑल इंडिया के नौ सदस्य जिनमें जोगिंदर सिंह उग्राहां, बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शन पाल और हरिंदर सिंह लक्खोवाल जैसे नेता शामिल हैं, आज मीटिंग करेंगे। इस मीटिंग में आगे की रणनीति तय करेंगे। किसान नेता पूरे देश में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने पुलिस कार्रवाई को गलत बताते हुए देश भर के किसान संगठनों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकारें किसानों के विरोध को दबाती रहेंगी और कंपनियों को फायदा पहुंचाती रहेंगी।

पंजाब सरकार के खिलाफ खड़े होंगे किसान
किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने पंजाब सरकार पर केंद्र सरकार से मिलीभगत कर किसान आंदोलन को खत्म करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई से पता चलता है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान बदलाव के बजाय बदले की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार और मोदी सरकार को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...