13.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यघर में घुसे बदमाशों को नहीं मिला पैसा, पति के सामने पत्नी...

घर में घुसे बदमाशों को नहीं मिला पैसा, पति के सामने पत्नी से गैंगरेप

Published on

सिरोही,

राजस्थान के सिरोही में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. 45 साल की एक महिला के साथ उसके पति के सामने चार लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है.पुलिस ने खुद शनिवार को इसकी जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि गैंगरेप करने वाले चारों आरोपी लूटपाट के इरादे से दंपति के घर में घुसे थे. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से दंपति सदमे में है. शुक्रवार को स्थानीय पुलिस स्टेशन में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पीड़िता और उसका पति घर से बाहर तक नहीं निकले हैं.

डीएसपी जेठू सिंह ने बताया कि गैंगरेप करने वाले तीन आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि चौथे की तलाश की जा रही है. पिंडवाड़ा के डीएसपी जेठू सिंह ने कहा कि महिला का पति चौकीदार का काम करता है. बुधवार की रात दंपति सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी चार लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बना लिया. अधिकारी ने कहा, ‘आरोपियों ने महिला के पति को निर्वस्त्र कर दिया और उससे 1,400 रुपये ले लिए. इसके बाद आरोपियों ने उनसे और नकदी समेत अन्य कीमती सामानों की मांग की, लेकिन दंपति के पास चांदी के कुछ गहनों के अलावा कुछ नहीं था.”

उन्होंने कहा, “जब लुटेरों को कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पति के सामने महिला से दुष्कर्म किया.” अधिकारी ने कहा कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और अलग-अलग थानों के पुलिसकर्मियों को आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने का आदेश दिया. अधिकारी ने बताया कि हमारी टीमें चौथे आरोपी का भी पीछा कर रही है और वह भी जल्द पकड़ा जाएगा.

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...