6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यपप्पू यादव का PA बनना चाहता था धमकी देने वाला महेश पांडेय,...

पप्पू यादव का PA बनना चाहता था धमकी देने वाला महेश पांडेय, लॉरेंस की फोटो डाउनलोड कर लगाई थी DP, फिर किया कॉल…

Published on

पटना,

सांसद पप्पू यादव को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी देने वाले को व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आरोपी महेश पांडे का लॉरेंस बिश्नोई या उसकी गैंग से कोई लेना देना नहीं है.

जानकारी के मुताबिक आरोपी महेश पांडे पप्पू यादव से जुड़े कुछ लोगों के संपर्क में भी था. वह पप्पू यादव से जुड़े कुछ लोगों को जानता था लेकिन पप्पू यादव से उसका सीधे कोई संपर्क नहीं था. आरोपी ने दुबई के नंबर से कॉल किया था. उसने इंटरनेट से लॉरेंस बिश्नोई का फोटो डाउनलोड कर व्हाट्सएप डीपी लगाई थी. फिर इसी नंबर से उसने धमकी दी. जानकारी मिली है है कि ये सिम दुबई में रहने वाली उसकी साली के नाम से थी.

पप्पू यादव का पीए बनना चाहता था आरोपी
पप्पू यादव को धमकी देने के पीछे उसका मकसद आर्थिक फायदा उठाना था या उसकी कोशिश थी कि वो किसी तरह पप्पू यादव का पीए बन जाए. आरोपी दिल्ली में कई सांसदों के यहां काम कर चुका था. आरोपी दिल्ली के एम्स में और आर्मी कैंटीन में भी काम कर चुका है.

सांसदों के यहां काम करते हुए उसे निकाल दिया गया था जिसके बाद उसने पप्पू यादव को धमकी देने वाला प्लान बनाया. एसपी पूर्णिया ने बताया कि पप्पू यादव को कुछ और नंबरों से भी धमकी मिली है जिसमें ज्यादातर नंबर भारत के हैं जबकि एक नंबर मलेशिया का है जिसकी जांच की जा रही है.

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि कुछ समय पहले पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग द्वारा सलमान खान को मिल रही धमकी को लेकर पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हुए उसके नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म करने की बात कही थी. इसके कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को एक कथित कॉल आई थी जिसे उन्होंने खुद साझा किया था.

इसमें लॉरेंस के कथित गुर्गों ने पप्पू यादव को कर्म से लेकर कांड करने तक की धमकी दे डाली. इस धमकी के बाद उन्होंने खुद के लिए केंद्र से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. पप्पू यादव को फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है लेकिन अब व जेड श्रेणी कि सिक्योरिटी चाहते हैं

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...