8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeराज्यसाली का सिम कार्ड और लॉरेंस बिश्नोई का नाम, पप्पू यादव को...

साली का सिम कार्ड और लॉरेंस बिश्नोई का नाम, पप्पू यादव को धमकी देने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, जानिए दुबई कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली,

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है. पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने हाट थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस मामले में पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है और दिल्ली से महेश पांडेय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने अपना जुल्म कुबूल कर लिया है. आरोपी ने जिस मोबाइल और सिम का प्रयोग किया था उसे भी कब्जे में ले लिया गया है.

पूर्णिया एसपी ने बताया कि महेश पांडेय का किसी गिरोह से कुछ लेना देना नहीं है, वह पहले भी बड़े नेताओ के यहां काम कर चुका है ओर जब इस बात की जानकारी मीडिया के माध्यम से महेश को मिली फिर उसने अपने UAE में रहने वाली साली के सीम से पूरा प्लान रचा. पूर्णिया एसपी ने बताया कि इस मामले में जल्द ही और भी खुलासे होंगे. उन्होंने कहा कि महेश पांडेय की गिरफ्तारी दिल्ली से की गई है.

धमकी मिलने के बाद मांगी थी सुरक्षा
बता दें कि कुछ समय पहले पप्पू यादव ने लॉरेंस गैंग द्वारा सलमान खान को मिल रही धमकी को लेकर पोस्ट किया था. पोस्ट में उन्होंने लॉरेंस गैंग को चुनौती देते हुए उसके नेटवर्क को 24 घंटे में खत्म करने की बात कही थी. इसके कुछ ही दिन बाद पप्पू यादव को एक कथित कॉल आई थी जिसे उन्होंने खुद साझा किया था. इसमें लॉरेंस के कथित गुर्गों ने पप्पू यादव को कर्म से लेकर कांड करने तक की धमकी दे डाली. इस धमकी के बाद उन्होंने खुद के लिए केंद्र से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी. पप्पू यादव को फिलहाल वाई श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है लेकिन अब व जेड श्रेणी कि सिक्योरिटी चाहते हैं.

पप्पू ने किया था ये पोस्ट
पप्पू यादव ने 13 अक्तूबर को ट्वीट किया, एक मुजरिम सबको धमका रहा है. कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया, अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला. कानून इजाजत दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.’ यही धमकी पप्पू को भारी पड गई.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...