9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यबीजेपी की समीक्षा बैठक में मिल गई अयोध्या हार की वजह, कुर्मी-मौर्या...

बीजेपी की समीक्षा बैठक में मिल गई अयोध्या हार की वजह, कुर्मी-मौर्या वोटर्स ने भी बिगाड़ा खेल

Published on

अयोध्या

लोकसभा चुनाव 2024 में जिन सीटों पर बीजेपी हारी है, उन सीटों पर समीक्षा शुरू हो गई है। सबसे हैरान करने वाली हार बीजेपी के लिए अयोध्या की रही है। अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट की हार की समीक्षा रिपोर्ट सामने आ गई है। रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि पूर्व सांसद एवं बीजेपी प्रत्याशी लल्लू सिंह के बयान से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है।

समीक्षा रिपोर्ट में लल्लू सिंह के उस बयान का जिक्र किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि 400 पार होते ही संविधान में बदलाव किया जाएगा। उनके इस बयान के कारण दलित वोटर छिटक गए। यहीं नहीं कुर्मी और मौर्या वोटर भी बीजेपी से दूर हो गया। इसके अलावा यूपी में लगातार सरकारी नौकरियों के पेपर लीक भी एक बड़ी वजह रही है

संविधान संशोधन वाला वीडियो वायरल हुआ था
चुनाव प्रचार के दौरान लल्लू सिंह ने संविधान में संशोधन की बात कही थी। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में लल्लू सिंह कहते हुए सुने गए थे कि सरकार तो 272 पर भी बन जाती है, लेकिन 272 की सरकार संविधान में संशोधन नहीं कर सकती है, उसके लिए दो तिहाई बहुमत से अधिक सीटें होनी चाहिए। हालांकि, इसके बाद बीजेपी लगातार सफाई देती रही कि वह कोई संशोधन नहीं करेगी, लेकिन उसका वोटरों पर कोई असर नहीं पड़ा था। इसके लगातार सरकारी नौकरियों के पेपर लीक होने की वजह से नौजवानों में आक्रोश था, जिसके कारण बीजेपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this