पटना:
बिहार में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे राहुल गांधी का मंच धंस गया। पटना के पालीगंज में चुनावी सभा के लिए पहुंचे थे। पाटलिपुत्र सीट पर आखिरी चरण में एक जून को वोटिंग है। यहां से लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनावी मैदान में हैं। वोटिंग से पहले काफी जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। अंतिम चरण में प्रचार के लिए खुद राहुल गांधी पटना आए। पांलीगंज में मंच पर राहुल गांधी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव के पहुंचते ही मंच धंस गया।
पटना में धंस गया राहुल गांधी का मंच
बिहार में आज राहुल गांधी को तीन जगहों पर चुनावी जनसभा संबोधित करना है। ऐसे में पटना के पालीगंज में जब राहुल चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे तो अचानक से मंच ही धंस गया। हालांकि, इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। दरअसल, मंच टूटा नहीं था, ऊपर से धंस गया था। राहुल और मीसा ने एक-दूसरे का हाथ थाम कर सहारा दिया। इसी बीच राहुल के सिक्योरिटी पर्सन आ गया, जिसे राहुल गांधी ने बताया कि वो ठीक हैं।
मीसा- राहुल ने दिया एक-दूसरे को सहारा
पटना के पालीगंज में राहुल गांधी की सभा थी, जैसे ही मंच पर पहुंचे उसका एक हिस्सा धंस गया। उसके बाद पाटलिपुत्र सीट से आरजेडी कैंडिडेट मीसा भारती ने राहुल गांधी का हाथ पकड़ लिया। भागे-भागे सुरक्षाकर्मी भी आ गए, फिर राहुल ने कहा मैं ठीक हूं। उसके बाद सिक्योरिटी पर्सन रिलैक्स हुआ। हालांकि, पालीगंज में कार्यक्रम हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी इस बार प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि एक इंटरव्यू में नरेंद्र मोदी जी ने कहा था कि बड़े-बड़े फैसले मैं नहीं लेता, बल्कि परमात्मा लेते हैं। इसके अलावा भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा।
