25.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeराज्यभगवान विष्‍णु का दसवां अवतार संभल में ही होगा, UP विधानसभा में...

भगवान विष्‍णु का दसवां अवतार संभल में ही होगा, UP विधानसभा में CM योगी का विपक्ष पर पलटवार

Published on

लखनऊ

यूपी विधानसभा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने संभल और बहराइच हिंसा पर विपक्ष के आरोपों पर जोरदार पलटवार किया। योगी ने कहा कि सभी विपक्षी नेताओं ने अपने रुचि के अनुसार बातें कहीं। एनसीआरबी के जो आंकड़े हैं वह बताते हैं कि 2017 से लेकर अब तक यूपी में सांप्रदायिक दंगे 97 से लेकर 99 फीसदी तक कमी आई है। जिसको आप वास्‍तव में दंगे कहते हैं कि वह उत्‍तर प्रदेश में 2017 के बाद से नहीं हुए। 2017 से पहले 815 सांप्रदायिक दंगे हुए और 192 लोगों की इसमें मौत हुई। 2007 से 2011 के बीच 616 हिंसा की घटनाएं हुईं और 120 लोगों की मौत हुई।

योगी ने कहा कि आप पश्चिम उत्तर प्रदेश में आप जाएंगे सामान्य संबोधन में राम-राम ही बोलते हैं तो जय श्रीराम कहां से साम्प्रदायिक हो गया। हमारे यहां जगते हैं, मिलते हैं तो राम-राम बोलते हैं। अगर जय श्रीराम किसी ने बोल ही दिया तो इसमें आप नीयत समझ सकते हैं। ये चिढ़ाने वाला नहीं है।

‘यह देशी और विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत’
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि विपक्ष ने कुंदरकी की जीत को वोट की लूट बताया। आपके प्रत्याशी की तो जमानत जब्त हो गई थी। क्या ये सच नहीं है कि देशी और विदेशी मुसलमानों की आपसी भिड़ंत है जिस पर आप पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। सूर्य को चांद को और सत्य को बहुत देर तक कोई छिपा नहीं सकता है।

‘जुमे की नमाज के बाद माहौल कैसे खराब हुआ?’
योगी ने कहा कि भगवान विष्‍णु का दसवां अवतार संभल में ही होगा। 19 नवंबर को भी सर्वे हुआ। 21 नवंबर को भी हुआ। 24 नवंबर को भी सर्वे का कार्य चल रहा था। ये लगातार सर्वे का काम चल रहा था। पहले दो दिन कोई शांति भंग नहीं हुई। 23 नवंबर को जुमे की नमाज के पहले और बाद में जिस प्रकार की तकरीरें दी गईं। उनके बाद माहौल खराब हुआ। हमारी सरकार ने तो पहले ही कहा कि हम ज्युडीशियल कमीशन बनाएंगे। दूध का दूध और पानी का पानी सबके सामने आएगा।

जिस दिन संभल विधायक इकबाल महबूब को अपनी जड़ें याद आ जाएंगी उस दिन…’
मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के दौरान आपने देखा होगा कि वहां के लोगों को अपनी जड़ें याद आ गईं। इसी तरह जिस दिन संभल के सपा विधायक इकबाल महूबूब को अपनी जड़ें याद आ जाएंगी, वह संभल में विरोध करना बंद कर देंगे।

‘हिंदुओं की शोभायात्रा मुस्लिमों के मोहल्‍ले से क्‍यों नहीं निकल सकती हैं’
योगी ने कहा कि मुसलमानों के कार्यक्रम में जब कोई व्‍यवधान नहीं पहुंचता तो हिंदुओं की शोभायात्रा में दिक्‍कत क्‍यों आती है। हिंदुओं की शोभायात्रा किसी मुस्लिम मोहल्‍ले से क्‍यों नहीं शांतिपूर्वक नहीं निकल सकती है। संभल और लखनऊ में शिया और सुन्‍नी का झगड़ा बहुत पुराना है। बीजेपी की सरकारों से पहले मुसलमानों में आपसी हिंसा हुआ करती थी। पहले की सरकारें बांटने और राज करने की विचारधारा पर काम किया करती थीं।

Latest articles

तबादला नीति की शर्तों से परेशान शिक्षक, 90% ई-अटेंडेंस और जनगणना ड्यूटी पर उठे सवाल

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति की जटिल शर्तों को लेकर...

दानिशकुंज में गृह मंत्रालय के अफसर के घर चोरी, 5 लाख के जेवरात पार

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित दानिशकुंज (डीके-1) में रहने वाले केंद्रीय गृह...

मप्र में प्री-मानसून की झमाझम, मानसून 10 दिन लेट; 25 जून तक एंट्री की उम्मीद

भोपाल। मप्र में प्री-मानसून एक्टिविटी के चलते तेज आंधी और बारिश का दौर जारी...

अब्बास नगर में बरसते पानी में हटा अतिक्रमण, दुकानों के शेड तोड़े

भोपाल। राजधानी के अब्बास नगर क्षेत्र में शनिवार को प्रशासन और नगर निगम के...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...