5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यजिसे पेटीएम करता था ट्रक ड्राइवर, वही वाइफ को ले उड़ा... यही...

जिसे पेटीएम करता था ट्रक ड्राइवर, वही वाइफ को ले उड़ा… यही नहीं, बेवफा ने फिर यूं दी दर्दनाक मौत

Published on

नई दिल्ली:

2 जुलाई 2024 की सुबह करीब 8 बजे हरियाणा में सोनीपत के फाजिलपुर इलाके की झाड़ियों में एक लाश मिलती है। पुलिस मौके पर पहुंचती है तो पता चलता है कि कत्ल गला रेतकर किया गया है। लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया जाता है और पुलिस तहकीकात में जुट जाती है। ये लाश थी ज्ञान नगर मोहल्ले में रहने वाले राकेश की, जो गत्ते का कारोबार करता था। अगले दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आती है तो एक और बड़ा खुलासा होता है। राकेश के शरीर पर चाकू से 10 वार किए गए थे। मतलब साफ था कि उसे बेरहमी के साथ कत्ल किया गया था और इस दौरान उसने खुद को बचाने की भी कोशिश की।

कत्ल की इस वारदात को बेहद शातिर तरीके से अंजाम दिया गया था। मौके पर ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ा गया, जिससे कातिल का सुराग मिल सके। यहां तक कि राकेश का मोबाइल फोन भी गायब था। पुलिस के लिए पूरी तरह से ये एक ब्लाइंड मर्डर केस था। केस के खुलासे के लिए टीमें बनाई जाती हैं और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करती है। इसके साथ ही राकेश के फोन की कॉल डिटेल भी खंगाली जाती है। पूछताछ में पता चलता है कि राकेश का पड़ोस में रहने वाले शंकर के घर आना-जाना था। वहीं, कॉल डिटेल में राकेश की हत्या वाले दिन उसके नंबर पर रात को आखिरी कॉल शंकर की पत्नी अंजू की थी।

सामने आया कत्ल का चौंकाने वाला सच
अब पुलिस को सुराग मिल चुका था। शंकर और अंजू को हिरासत में लेने के लिए तुरंत पुलिस की टीमें उनके घर पहुंचती हैं, लेकिन वहां ताला लगा हुआ मिलता है। पुलिस अंजू के नंबर को सर्विलांस पर लगाती है तो लोकेशन दिल्ली की मिलती है। एक टीम को फौरन दिल्ली के लिए रवाना कर दिया जाता है और कुछ ही घंटों बाद शंकर और अंजू पुलिस की हिरासत में होते हैं। दोनों से पूछताछ होती है तो सारी कहानी सामने खुल जाती है। राकेश की हत्या शंकर और अंजू ने मिलकर की थी। वजह थी राकेश और अंजू के अवैध संबंध।

कैसे खुला राकेश और अंजू का रिश्ता
दरअसल, शंकर जम्मू में ट्रक ड्राइवर था और अपनी बीवी को देने के लिए हर महीने रुपए पेटीएम करता था। अंजू पेटीएम नहीं चलाती थी, इसलिए वो ये रुपए पड़ोस में रहने वाले राकेश के नंबर पर भेज देता था। इसके बाद राकेश उसके घर जाकर अंजू को कैश में रुपए दे आता था। बस यहीं से राकेश और अंजू के बीच एक नाजायज रिश्ता पनप गया। दोनों के बीच फोन पर लंबी बातें होने लगीं। एक दिन शंकर ने रात में अंजू के नंबर पर फोन किया तो उसका मोबाइल बिजी थी। जब काफी देर तक बात नहीं हुई, तो शंकर को कुछ शक हुआ। उसने राकेश को फोन किया, तो उसका भी नंबर बिजी मिला। बस यहीं से शंकर का माथा ठनक गया।

बदनाम करने की धमकी दे रहा था राकेश
शंकर अगले दिन घर आया और अंजू से पूछताछ की। पहले वो टालती रही, लेकिन जब उसने सख्ती से पूछा, तो अंजू खुल गई। उसने अपने पति को सबकुछ बता दिया। शंकर के समझाने पर अंजू ने अपने प्रेमी से रिश्ता भी खत्म कर लिया लेकिन राकेश नहीं माना। अंजू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि राकेश लगातार उसके ऊपर दबाव बना रहा था कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वो पूरे गांव में उन दोनों की बातें फैला देगा। अंजू डर गई और उसने ये सारी बात अपने पति शंकर को बताई। बदनामी से बचने के लिए अंजू और शंकर ने मिलकर एक खतरनाक प्लान तैयार किया।

अंजू ने फोन कर बुलाया, शंकर ने रेता गला
1 जुलाई की रात को अंजू ने राकेश को फोन किया और उसे मिलने के लिए फाजिलपुर इलाके की झाड़ियों में बुलाया। राकेश पहुंचा तो पहले से वहां छिपे शंकर ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। राकेश ने बचने की कोशिश की तो अंजू ने उसे कब्जा लिया और इसके शंकर ने चाकू से उसका गला रेत दिया। राकेश का कत्ल करने के बाद शंकर और अंजू पहले यहां से बहालगढ़ गए और इसके बाद दिल्ली के लिए निकल गए। दिल्ली में अंजू का परिवार रहता है। कत्ल की वारदात से पहले शंकर ने अपने तीनों बच्चों को अंजू के घर भेज दिया था। पुलिस ने अब शंकर और अंजू पर हत्या का केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...