11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यजैसलमेर के मोहनगढ़ में जमीन से फूटी जलधारा सरस्वती नदी की, अभी...

जैसलमेर के मोहनगढ़ में जमीन से फूटी जलधारा सरस्वती नदी की, अभी यह दावा भ्रामक है

Published on

नई दिल्ली

राजस्थान के जैसलमेर के वीडियोज सोशल मीडिया पर जोर-शोर से शेयर किए जा रहे हैं। इन वीडियोज में एक ट्रैक्टर जमीन के अंदर धंसा दिख रहा है और अंदर से पानी की धारा तेजी से ऊपर आती दिख रही है।दावा किया जा रहा है कि जैसलमेर के मोहनगढ़ में जहां से पानी की धार इतनी तेजी से ऊपर आ रही है, वहीं से प्राचीन सरस्वती नदी गुजरती थी। इसलिए संभावना जताई जा रही है कि यह धारा और कुछ नहीं बल्कि सरस्वती नदी की ही है।

क्या है सच्चाई?
हमने पड़ताल शुरू की तो देखा कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर चल रही है। हर कोई अपनी-अपनी तरफ से दावे कर रहा है और संभावनाएं जता रहा है।पड़ताल में पता चला कि पत्रकार बिरादरी भी आश्वस्त नहीं भी तो कम-से-कम उम्मीद तो जरूर कर रहा है कि यह सरस्वती नदी का पानी हो सकता है।हालांकि, इसका वैज्ञानिक प्रमाण अभी कुछ नहीं है। पत्रिका न्यूज के मुताबिक, केयर्न एनर्जी की टीम बाड़मेर से जैसलमेर आएगी और मोहनगढ़ की घटना की जांच करेगी।

निष्कर्ष
जैसलमेर के मोहनगढ़ का वायरल वीडियो तो शत प्रतिशत सही है, लेकिन सरस्वती नदी की जलधारा को लेकर किए जा रहे दावों का अभी तक कोई प्रमाण नहीं है। मौके पर पहुंचे भूजल वैज्ञानिक एनडी इनखिया ने कह रहे हैं कि बोरवेल खोदे जाने के दौरान अचानक इतना पानी आने की घटना सभी लोगों को अंचभित कर रही है लेकिन फिलहाल इस पानी के बहाव को सरस्वती नदी से कनेक्ट करना जल्दबाजी होगी। यह जांच का विषय है, जिस पर आगे जानकारी दी जाएगी। इसलिए यह दावा भ्रामक है कि मोहनगढ़ में जमीन के अंदर से निकल रह जल प्रवाह सरस्वती नदी का है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...