14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यफिशर का ऑपरेशन कराने पहुंचा था युवक, डॉक्टरों ने कर डाला कांड,...

फिशर का ऑपरेशन कराने पहुंचा था युवक, डॉक्टरों ने कर डाला कांड, अब हर्जाना

Published on

जयपुर

राजस्थान के एक अस्पताल और उसके दो डॉक्टर्स पर ज़िला उपभोक्ता आयोग ने 19.70 लाख रुपये का हर्जाना लगाया है। आयोग ने यह फैसला मरीज संजय सोनी के पक्ष में सुनाया। सोनी ने फिशर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया था जिसके कारण उन्हें स्थायी दिव्यांगता का सामना करना पड़ रहा है।मामला फुलेरा के सत्यम अस्पताल का है जहां 14 फरवरी 2016 को सोनी को फिशर का ऑपरेशन करवाने के लिए भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के लिए सोनी ने 13 हजार रुपये जमा कराए थे। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉ. एसके मोंगिया और डॉ. केसी बंसल ने लापरवाही बरती जिससे सोनी को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मल भी नहीं रोक पा रहा मरीज
आयोग ने अपने फैसले में कहा, विपक्षी के परिवादी के ऑपरेशन में की गई लापरवाही से एक नौजवान की जिंदगी नरक बन गई है। उसकी रीढ़ की हड्डी के अंतिम छोर में घाव हो गया है और सदैव सूजन बनी रहती है। इसे ठीक करना असंभव है और वह अपना मल भी नहीं रोक पा रहा है। इसके उसकी आवाजाही भी बंद हो गई है और वह एक तरह से स्थाई तौर पर दिव्यांग हो गया है।

सोनी का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने उनकी मलद्वार की मांसपेशियों, टिश्यूज और तंत्रिकाओं को ज़्यादा काट दिया जिससे उन्हें स्थायी नुकसान हुआ है। सोनी अब ठीक से चल फिर नहीं सकते और उन्हें मल त्याग में भी परेशानी होती है।

अस्पताल और डॉक्टरों को सेवादोषी माना
जयपुर ज़िला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष ग्यारसीलाल मीना और सदस्य हेमलता अग्रवाल ने अपने फैसले में अस्पताल और डॉक्टरों को ‘सेवादोष’ का दोषी पाया है। आयोग ने अस्पताल और दोनों डॉक्टरों को संयुक्त रूप से 19.70 लाख रुपये का हर्जाना सोनी को देने का आदेश दिया है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...