8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यदर्शन करने पहुंचे युवक ने मंदिर में ब्लेड से गला काटकर किया...

दर्शन करने पहुंचे युवक ने मंदिर में ब्लेड से गला काटकर किया सुसाइड

Published on

मिर्जापुर,

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने मंदिर में बैठकर माता की मूर्ति के सामने ब्लेड से अपना गला काट लिया. युवक अपनी मां के साथ दर्शन करने पहुंचा था. खून बहने से कुछ ही देर में युवक की मौत हो गई. युवक की मां खून से लथपथ बेटे को गोद में लेकर बिलखती रही. इस घटना के बाद सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, हलिया इलाके में प्रसिद्ध गड़बड़ा धाम स्थित शीतला माता मंदिर में 27 वर्षीय मनोज कुमार अपनी मां के साथ दर्शन करने पहुंचा था. मनोज की मां केशरी देवी जब मंदिर की परिक्रमा कर रही थी, उसी दौरान मनोज ने माता की मूर्ति के सामने बैठकर अपनी जेब से ब्लेड निकाला और अपने गले और शरीर पर मारने लगा. खुद अपने हाथों से ब्लेड से गले और शरीर पर दर्जनों वार करने के बाद मनोज खून से लथपथ होकर कुछ देर में बेसुध हो गया. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया.

घटना के बाद आसपास इलाके में मचा हड़कंप
मनोज की मां ने जब बेटे को देखा तो वह दहाड़ें मारकर रोने लगीं. मंदिर में खून फैल गया था. खून से लथपथ हालत में युवक को गोद में लेकर उसकी मां बिलखती रही. आसपास के लोगों ने देखा तो युवक को तुरंत एंबुलेंस से मिर्जापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक महेश अत्रि ने कहा कि युवक ने खुद ही अपनी गर्दन पर वार किए हैं. इस मामले की जांच की जा रही है. मृतक युवक मनोज कुमार बीए फाइनल वर्ष का छात्र था. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...