9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्य'तब 6-6 पवार उनके साथ थे, इस बार दादा का वादा...', अजित...

‘तब 6-6 पवार उनके साथ थे, इस बार दादा का वादा…’, अजित पवार के बेटे ने भरी हुंकार

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बारामती असेंबली सीट से एनसीपी चीफ अजित पवार मैदान में हैं. उनका मुकाबला एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार युगेंद्र पवार से होगा. युगेंद्र रिश्ते में शरद पवार के पोते और अजित के भतीजे लगते हैं. सोमवार को अजित पवार ने बारामती सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. नॉमिनेशन से पहले उन्होंने रोड शो किया जिसमें उनके बेटे पार्थ पवार भी उनके साथ मौजूद थे. पार्थ इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं.

चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे पार्थ पवार?
पार्थ ने कहा, ‘दादा का वादा डेवलेपमेंट का है. दादा ने जो वादा किया है उसे 100 प्रतिशत पूरा किया है. जब वो शब्द देते हैं तो उसे 100 प्रतिशत पूरा करते हैं.’ उनसे पूछा गया कि इस बार अमित ठाकरे, युगेंद्र पवार और आदित्य पवार चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन आप नहीं लड़ रहे.

पार्थ पवार ने जवाब दिया, ‘मैं पिछले चुनाव में खड़ा था. इस बार हमें पार्टी बढ़ानी है. लोगों को अवसर देने हैं इसलिए मेरी चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है. नए लोगों को टिकट देना हमारा मकसद है. अभी मैं पूरी तरह से संगठन में सक्रिय हूं.’

‘लोकसभा चुनाव के समय 6-6 पवार उनके साथ थे’
लोकसभा चुनाव में एनसीपी की हार के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘वो सब लास्ट मिनट डिसीजन थे. मावल और बारामती लोकसभा चुनाव में हमें ऐन वक्त पर उतरना पड़ा. पिछली बार लोगों ने उन्हें (एनसीपी शरद पवार गुट) डेवलपमेंट के बजाय भावनाओं के आधार पर वोट दिया लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा.’

पार्थ ने कहा, ‘इस बार लोग प्रैक्टिकल हुए हैं. लोकसभा में पवार साहब को वोट दिया लेकिन विधानसभा में दादा को देंगे. लोकसभा चुनाव के समय 6-6 पवार उनके साथ थे और हमारे साथ सिर्फ नॉन-पवार कार्यकर्ता थे. उसका भी असर हमारे खिलाफ पड़ा. लेकिन इस बार ऐसा बिल्कुल नहीं दिखेगा.’

कड़वाहट सिर्फ राजनीति के लिए’
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘रिश्तों की कड़वाहट सिर्फ राजनीति के लिए है. शादी, बर्थडे पर हम सब एक परिवार की तरह मिलते हैं. लेकिन इस बार हम दिवाली बारामती के लोगों के साथ मनाएंगे.’ पार्थ ने कहा, ‘हमारे विरोधियों ने गलत तरह से प्रचार किया. उनके प्रचार के मुद्दे क्या थे कि पवार साहब का आखिरी चुनाव है. मैं तो पॉजिटिव बोल रहा हूं. पवार साहब भविष्य में और 3-4 चुनाव में रहें. हमने कभी नेगेटिव नहीं बोला. उन्होंने सहानुभूति पर वोट लिए. हमने कभी सहानुभूति का प्रचार नहीं किया, हमेशा डेवलेपमेंट का प्रचार किया.’

Latest articles

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...