5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबीजेपी और RSS में कोई मतभेद नहीं... बोले संघ के सह सरकार्यवाह...

बीजेपी और RSS में कोई मतभेद नहीं… बोले संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार

Published on

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस के नेता अरुण कुमार ने शनिवार को कहा कि संघ और बीजेपी के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव जल्द होगा। आरएसएस नेता ने परिसीमन प्रक्रिया को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अभी तो परिसीमन की कोई प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है। अरुण कुमार ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं है। हम समाज और राष्ट्र से जुड़े मुद्दों पर साथ मिलकर काम करते हैं। हम आपसी विश्वास के आधार पर काम करना जारी रखते हैं।

बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव को लेकर क्या कहा?
संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आरएसएस के अंतर्गत 32 से अधिक संगठन काम करते हैं। हर संगठन स्वतंत्र है और उसकी अपनी निर्णय लेने की प्रक्रिया है। हर संगठन के अपने सदस्य, चुनाव और स्थानीय, जिला और मंडल स्तर पर ढांचे हैं। वे अपनी प्रक्रियाओं का पालन करते हैं।अरुण कुमार ने आगे कहा कि संगठनों की प्रक्रियाएं चल रही हैं। उनकी सदस्यता बढ़ रही है। जिला और राज्य स्तर पर कमेटियां बन रही हैं। भविष्य में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

परिसीमन के मुद्दे पर भी रखी बात
उन्होंने परिसीमन प्रक्रिया पर चर्चा कर रहे लोगों से पूछा कि क्या उनका कोई राजनीतिक एजेंडा है या फिर वे वास्तव में इसे लेकर चिंतित हैं। कुमार ने इन नेताओं से ऐसी चर्चाओं से बचने को कहा क्योंकि केंद्र ने अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी राय में, जो लोग परिसीमन पर चर्चा में भाग ले रहे हैं, उन्हें आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या यह उनका राजनीतिक एजेंडा है या वे वास्तव में अपने क्षेत्र के हित के बारे में सोच रहे हैं।’’

‘अभी तो कोई प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई’
आरएसएस नेता ने कहा, ‘उन्हें (स्टालिन और अन्य को) इस बारे में चर्चा करने दीजिए और आपको (मीडिया को) उनसे पूछना चाहिए कि क्या परिसीमन प्रक्रिया वास्तव में शुरू हो गई है?’ आरएसएस नेता ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया शुरू होने और अधिनियम का मसौदा तैयार होने पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो जनगणना शुरू हुई है और न ही परिसीमन पर चर्चा (केंद्र द्वारा) शुरू की गई है। यहां तक कि अधिनियम का मसौदा भी अभी तक तैयार नहीं हुआ है।बता दें कि डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निमंत्रण पर कुछ दक्षिणी राज्यों के नेता परिसीमन के नतीजों और इससे निपटने की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए चेन्नई में एकत्र हुए हैं।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...