10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यओडिशा CM के लिए नहीं है कोई सरकारी आवास, पटनायक ने 24...

ओडिशा CM के लिए नहीं है कोई सरकारी आवास, पटनायक ने 24 साल घर से किया काम

Published on

नई दिल्ली,

चार जून को जब ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे, तब दो सवाल सबके सामने थे. पहला- राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? और दूसरा- सीएम आखिर रहेंगे कहां? पहले सवाल का जवाब तो मिल गया है. बीजेपी ने मोहन माझी को मुख्यमंत्री बनाया है. लेकिन दूसरे सवाल का जवाब अब भी ढूंढा जा रहा है.

दरअसल, ओडिशा में मुख्यमंत्री के लिए कोई सरकारी आवास है ही नहीं. 24 साल तक ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे नवीन पटनायक ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ ही किया. यानी, उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी आवास का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने अपने ही पुश्तैनी घर को मुख्यमंत्री आवास बना दिया था और यहीं से सारे काम निपटाते थे.

अब इस वजह से नए मुख्यमंत्री के लिए सरकारी आवास तलाशा जा रहा है. ओडिशा में बीजेपी पहली बार सत्ता में आई है. विधानसभा की 147 में से 78 सीटें बीजेपी ने जीतीं. जबकि, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (बीजेडी) 51 सीटों पर सिमट गई. कांग्रेस ने 14 सीटों पर जीत हासिल की.

बीजेपी ने मुख्यमंत्री के लिए मोहन माझी को चुना है. माझी ने बुधवार को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. उनके साथ-साथ केवी सिंह देव और प्रवती परिदा डिप्टी सीएम बनाए गए हैं. हालांकि, समस्या ये है कि ओडिशा में मुख्यमंत्री के लिए कोई सरकारी आवास नहीं है.

साल 2000 में जब नवीन पटनायक पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने, तब उन्होंने सरकारी आवास के बजाय अपने निजी निवास से ही काम करने का फैसला लिया. इसे ‘नवीन निवास’ कहा जाता है. 24 साल तक ओडिशा का पावर सेंटर ‘नवीन निवास’ ही रहा. सारे आधिकारिक और प्रशासनिक काम यहीं से हुए.पटनायक परिवार का पैतृक घर कटक में है. यहीं पर नवीन पटनायक का जन्म हुआ था. बाद में जब भुवनेश्वर ओडिशा की राजधानी बनी तो बीजू पटनायक ने यहां पर एक बंगला बनवाया. इसका नाम ही नवीन निवास रखा गया.

पटनायक से पहले के सीएम कहां रहते थे?
नवीन पटनायक के मुख्यमंत्री बनने पहले हेमनंदा बिस्वाल और जेबी पटनायक भुवनेश्वर क्लब के पास एक मंजिला इमारत से काम करते थे. 1995 में जब जेबी पटनायक दोबारा मुख्यमंत्री बने तो सीएम आवास एक दो मंजिला इमारत में शिफ्ट कर दिया गया.2000 में जब नवीन पटनायक मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने उस दो मंजिला इमारत को सीएम ग्रिवांस सेल में बदल दिया, जहां लोग आकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते थे.

माझी कहां रहेंगे?
फिलहाल ओडिशा में मुख्यमंत्री के लिए कोई आधिकारिक आवास नहीं है. इसलिए नए मुख्यमंत्री मोहन माझी के लिए आवास की तलाश की जा रही है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, नए मुख्यमंत्री के लिए मौजूदा सीएम ग्रिवांस सेल समेत कई खाली पड़े सरकारी क्वार्टरों को शॉर्टलिस्ट किया जा रहा है.हालांकि, शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद भी थोड़ा वक्त लगेगा, क्योंकि आवास में जरूरी मरम्मत और सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी.बताया जा रहा है कि फिलहाल मुख्यमंत्री के लिए स्टेट गेस्ट हाउस में एक सुईट तैयार किया जा रहा है, जिसे अस्थायी आवास बनाया जाएगा.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...