1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यसिसोदिया के खिलाफ CBI जांच का विरोध नहीं, महबूबा को मलाल- BJP...

सिसोदिया के खिलाफ CBI जांच का विरोध नहीं, महबूबा को मलाल- BJP के हाथों में खेल रही है कांग्रेस

Published on

श्रीनगर

आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर शुक्रवार को सीबीआई की छापेमारी हुई। इस छापे के बाद सियासत गरमा गई है। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने कांग्रेस की चुप्पी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी अपने हितों से ऊपर उठने में असमर्थ रही है क्योंकि आप इसकी प्रबल प्रतिद्वंद्वी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस बीजेपी के इस प्रोपोगैंडा का सपॉर्ट कर रही है।

दिल्ली कांग्रेस ने मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की है। महबूबा मुफ्ती ने इसे लेकर आरोप लगाया कि कांग्रेस बीजेपी के प्रचार में शामिल हो गई है। उन्होंनें कहा कि यह तब है जबकि कांग्रेस खुद ईडी की कार्रवाई का शिकार है।

‘बीजेपी के प्रचार में हो रहे शामिल’
महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट किया, ‘दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी के हितों से ऊपर उठने में असमर्थ है क्योंकि AAP उनकी एक बड़ी प्रतिद्वंद्वी है। खुद ईडी के हमले का शिकार होने के बावजूद वह (कांग्रेस) बीजेपी के प्रचार में शामिल हो रहे हैं। ऐसे समय में जब एजेंसियों को हथियार बनाया जा रहा है, विपक्ष को एक साथ रैली करनी चाहिए थी।’

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
दिल्ली कांग्रेस ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर सीबीआई की छापेमारी के बाद दिल्ली आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर उनके इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी कांग्रेस की सीधी प्रतिद्वंदी है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने ही दिल्ली सत्ता से कांग्रेस को बाहर किया। इस साल के शुरू में पंजाब में भी कांग्रेस से आप ने सत्ता छीन ली। राज्यों में अपना प्रभाव बढ़ाने के प्रयास भी कांग्रेस के लिए एक चुनौती है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...