12.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकेरल से जा रहे थे कर्नाटक के अस्पताल, गूगल मैप के भरोसे...

केरल से जा रहे थे कर्नाटक के अस्पताल, गूगल मैप के भरोसे उफनती नदी में कार लेकर चले गए दो युवक, पेड़ पर अटके और फिर…

Published on

कासरगोड (केरल):

केरल के सुदूर उत्तरी कासरगोड जिले में ‘गूगल मैप्स’ का यूज करके अस्पताल का रास्ता तलाश रहे दो युवक अपनी कार को उफनती नदी में लेकर चले गए। हालांकि वाहन के एक पेड़ से फंस जाने के कारण चमत्कारिक रूप से बच गए। रविवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो बड़े पैमाने पर वायरल हो गया। इस वीडियो में पल्लांची में उफनती नदी से दमकल कर्मी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब उनका वाहन पानी के तेज बहाव में बहकर एक पेड़ में फंस गया तो उन्होंने किसी तरह गाड़ी से निकलकर दमकलकर्मियों को अपनी स्थिति (लोकेशन) से अवगत कराया।

कर्नाटक के अस्पताल जा रहे थे युवक
बाद में अग्निशमन दल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रस्सियों की सहायता से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाए गए युवकों ने बताया कि वे पड़ोसी राज्य कर्नाटक के एक अस्पताल जा रहे थे। इसके लिए ‘गूगल मैप्स’ का उपयोग करके आगे बढ़ रहे थे। युवकों में से एक अब्दुल रशीद ने बताया कि ‘गूगल मैप्स’ से उन्हें आगे एक संकरी सड़क होने का पता चला। इसके बाद वे अपनी कार लेकर गए।

पेड़ में फंस गई कार
उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा कि वाहन की हेडलाइट की मदद से हमें लगा कि हमारे सामने कुछ पानी है, लेकिन हम यह नहीं देख पाए कि दोनों तरफ नदी थी और बीच में एक पुल था। कार अचानक पानी की धारा में बहने लगी और बाद में नदी के किनारे एक पेड़ में फंस गई।

क्या है गूगल मैप्स?
गूगल मैप्स एक वेब सेवा है जो दुनिया भर के भौगोलिक क्षेत्रों और स्थानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करती है। पारंपरिक सड़क मानचित्रों के अलावा, ‘गूगल मैप्स’ कई स्थानों के हवाई और उपग्रह दृश्य प्रदान करता है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...